Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षा प्लेटफॉर्म ‘SGGU ETEST’ के संचालन हेतु किया एमओयू, संबद्ध महाविद्यालयों को मिलेगी डिजिटल परीक्षा सुविधा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा अंबिकापुर में आज विश्वविद्यालय के ऑनलाइन परीक्षा प्लेटफॉर्म “SGGU ETEST” के संचालन एवं तकनीकी सहयोग हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र लाकपाले की गरिमामयी उपस्थिति में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी तथा के आर टेक्निकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। समझौता ज्ञापन के तहत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों को “SGGU ETEST” ऑनलाइन परीक्षा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। इसके माध्यम से महाविद्यालय CIA-1 एवं CIA-2 परीक्षाओं का संचालन डिजिटल माध्यम से कर सकेंगे। प्लेटफॉर्म पर प्रत्येक महाविद्यालय को पृथक लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड प्रदान किया जाएगा, जिससे वे विद्यार्थियों का पंजीयन, विषयवार प्रश्न अपलोड, परीक्षा तिथि एवं समय निर्धारण तथा परीक्षा परिणाम प्राप्त करने जैसी प्रक्रियाएं ऑनलाइन संचालित कर सकेंगे। इस अवसर पर के आर टेक्निकल कॉलेज, संजय नगर के शासी निकाय के अध्यक्ष कान्त दुबे एवं उपाध्यक्ष राहुल जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पहल को नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप डिजिटल परीक्षा प्रणाली को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। यह पहल परीक्षा प्रबंधन को अधिक प्रभावी, सुगम एवं तकनीक-संचालित बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े तहसीलदार-नायब तहसीलदार, दूसरे दिन भी हड़ताल से तहसीलों में कामकाज ठप….राजापुर मारपीट प्रकरण पर बढ़ा गतिरोध, कलाकेंद्र मैदान में जारी धरना; सीमांकन, नामांतरण और न्यायालयीन कार्य प्रभावित

WhatsApp