Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: धान बुआई के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार……

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बतौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलमा चिटकाही में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवादित भूमि पर धान बुआई को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 14 जून 2026 की है। थाना बतौली को सूचना मिली थी कि ग्राम सिलमा चिटकाही में विवादित जमीन पर धान बुआई के दौरान मारपीट हुई और एक व्यक्ति को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पत्नी धनेश्वरी पैंकरा ने पुलिस को बताया कि विवादित जमीन को लेकर उनका परिवार और भुवनेश्वर पैंकरा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक दिन पहले उनके पति होंश राम ने उस भूमि में ट्रैक्टर से जुताई कर धान बोया था। अगले दिन आरोपी पक्ष उसी जमीन पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और धान बुआई शुरू कर दी। जब होंश राम अपनी पत्नी और बेटों के साथ उन्हें रोकने पहुंचे तो आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान सभी ने मिलकर होंश राम को खेत की मेड़ से नीचे धक्का दे दिया और उमेश ने ट्रैक्टर चलाकर उन्हें कुचल दिया। घटना में मौके पर ही होंश राम की मौत हो गई। बतौली पुलिस ने हत्या, मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर, लाठी-डंडे समेत अन्य साक्ष्य जब्त किए और सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में भुवनेश्वर पैंकरा, बजरंग लाल, रघुनंदन पैंकरा, मनोज, उमेश, बोधन पैंकरा, कमलेश्वरी पैंकरा और प्यारी पैंकरा शामिल हैं। पूरे मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार सेंगर, उपनिरीक्षक आभाष मिंज सहित बतौली पुलिस और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

गांधी चौक में महात्मा गांधी प्रतिमा तोड़फोड़ मामले में दो अपचारी बालकों की पहचान, पुलिस की कार्रवाई…..सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, एक बालक की तलाश जारी; क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत भी होगी

WhatsApp