Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला स्तरीय बास्केटबॉल लीग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन….बास्केटबॉल कोर्ट पर दिखा प्रतिभा का दमखम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय बास्केटबॉल लीग चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 11 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें बालक वर्ग में सरगुजा किंग, सरगुजा टाइगर, सरगुजा ब्लैक पैंथर, सरगुजा फाल्कन एवं सरगुजा लायंस तथा बालिका वर्ग में सरगुजा होपर्स, सरगुजा बॉलर्स, सरगुजा फाइटर्स, सरगुजा चैंपियंस, सरगुजा स्टार एवं फ्लाइंग फाइटर्स टीमें शामिल हैं। दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में सरगुजा ब्लैक पैंथर ने सरगुजा किंग को पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं बालिका वर्ग में सरगुजा फाइटर्स ने सरगुजा स्टार को हराया तथा सरगुजा बॉलर्स ने सरगुजा चैंपियंस के विरुद्ध शानदार जीत हासिल की। राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर अत्यधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। लीग प्रारूप खिलाड़ियों को अधिक मैच खेलने का अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे उनके खेल कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उन्होंने प्रतियोगिता की सफलता में अभिभावकों के निरंतर सहयोग और उत्साहवर्धन की सराहना करते हुए कहा कि अभिभावकों का सहयोग खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित उद्घाटन समारोह में एमआईसी सदस्य मनीष सिंह, के.आर. टेक्निकल कॉलेज के उपाध्यक्ष राहुल जैन, पत्रकार अभिषेक सोनी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में रजत सिंह, आकाश गुप्ता, बबीता तिग्गा, अनुपा तिर्की, प्रिया जायसवाल, खुशबू गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा सहित अन्य खिलाड़ी व पदाधिकारी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

गांधी चौक में महात्मा गांधी प्रतिमा तोड़फोड़ मामले में दो अपचारी बालकों की पहचान, पुलिस की कार्रवाई…..सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, एक बालक की तलाश जारी; क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत भी होगी

WhatsApp