Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डीएमएफ घोटाले की जांच में सरगुजा पहुंची ईडी , कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के ठिकाने पर दबिश…. दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले, सप्लाई से जुड़े लेन-देन की जांच तेज

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) घोटाले की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार को सरगुजा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी। ईडी की टीम ने अंबिकापुर स्थित उनकी फर्म में पहुंचकर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह रायपुर से पहुंचे ईडी अधिकारियों ने फर्म में पहुंचकर रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया। टीम सप्लाई से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल डेटा और लेन-देन की फाइलों की बारीकी से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में किए गए कृषि उपकरणों और अन्य सामग्री की सप्लाई को लेकर यह जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने मंगलवार को रायपुर, दुर्ग, सरगुजा समेत प्रदेश के कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। सरगुजा में कार्रवाई के दौरान मानसून एग्रो के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस बल तैनात कर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। अधिकारियों ने किसी भी तरह की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की अनुमति नहीं दी। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम और उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ भी कर रही है। हालांकि कार्रवाई के दौरान राकेश गुप्ता और उनके परिजनों के मोबाइल फोन बंद मिले। जानकारी यह भी सामने आई है कि मानसून एग्रो फर्म का संचालन उनके भाई द्वारा किया जाता है। जांच एजेंसी का फोकस उन सप्लाई ऑर्डरों पर है, जो भूपेश सरकार के कार्यकाल में कृषि विभाग को दिए गए थे। आरोप है कि डीएमएफ मद से जारी बड़ी राशि के जरिए कृषि उपकरण और अन्य सामग्रियों की खरीद मानसून एग्रो और उससे जुड़े अन्य फर्मों से की गई थी। इसी आधार पर ईडी ने फर्म को जांच के दायरे में लिया है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। जिले में इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

गांधी चौक में महात्मा गांधी प्रतिमा तोड़फोड़ मामले में दो अपचारी बालकों की पहचान, पुलिस की कार्रवाई…..सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, एक बालक की तलाश जारी; क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत भी होगी

WhatsApp