Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झाड़फूंक के बहाने ढोंगी बाबा ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा…..अच्छी नौकरी और रिश्ता दिलाने का झांसा देकर वारदात… जानिए किस क्षेत्र की है घटना

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में झाड़फूंक के नाम पर एक ढोंगी बाबा द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 जून 2026 की सुबह कॉलोनी में अमित गोस्वामी नामक व्यक्ति बाबा बनकर पहुंचा था। उसने खुद को प्रयागराज, उत्तरप्रदेश का निवासी बताया और लोगों की समस्याएं बताकर झाड़फूंक के जरिए उन्हें दूर करने का दावा कर रहा था। आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा, जहां परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उसने पीड़िता को झाड़फूंक करने और कहा कि इससे अच्छा रिश्ता आएगा और नौकरी भी लग जाएगी। इसके बाद उसने पीड़िता को स्नान करने के लिए कहा और झाड़फूंक की प्रक्रिया शुरू की। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता की मां को एक मुट्ठी चावल लेकर हनुमान मंदिर भेज दिया और कहा कि 151 दाने चढ़ाकर लौटें। वहीं पीड़िता की बहन को कमरे से बाहर रहने के लिए कहा। परिवार के सदस्यों के हटते ही आरोपी ने युवती को अपने प्रभाव में लेकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत मिलते ही गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर आरोपी अमित कुमार गोस्वामी (29 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरा, थाना घुरपुर, जिला प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी ढोंगी बाबा या झाड़फूंक के नाम पर ठगी करने वालों के झांसे में न आएं और ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

गांधी चौक में महात्मा गांधी प्रतिमा तोड़फोड़ मामले में दो अपचारी बालकों की पहचान, पुलिस की कार्रवाई…..सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, एक बालक की तलाश जारी; क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत भी होगी

WhatsApp