Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शौच के लिए निकले मजदूर पर हाथी का हमला

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
कल्याणपुर क्षेत्र में दहशत, घायल का अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
बिश्रामपुर। सूरजपुर वन मंडल के कल्याणपुर बीट में सोमवार सुबह जंगली हाथी ने शौच के लिए जंगल किनारे गए एक मजदूर पर हमला कर दिया। हाथी ने मजदूर को पटकने के बाद उसके बाएं पैर को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे पैर की हड्डियां चकनाचूर हो गईं। गंभीर रूप से घायल मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घायल की पहचान सुंदरपाल पिता गोपाल, निवासी भुम्मा थाना मीरापुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कल्याणपुर स्थित एक गुड़ फैक्ट्री में मजदूरी करता है। घटना के समय वह रोज की तरह शौच के लिए जंगल किनारे गया था, तभी कक्ष क्रमांक पी-2572 में मौजूद हाथी ने उस पर हमला कर दिया।
वन विभाग के अनुसार अखोरा बीट से आए दो हाथी पिछले तीन दिनों से कल्याणपुर क्षेत्र में विचरण कर रहे थे। विभाग और हाथी मित्र दल लगातार निगरानी कर ग्रामीणों को जंगल न जाने की चेतावनी दे रहे थे। सोमवार रात हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया था, लेकिन मंगलवार तड़के वह फिर लौट आया और मजदूर पर हमला कर दिया।
सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर हेमलाल साहू सहित वन अमला और हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा। विभाग ने घायल को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की है तथा नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घटना के बाद कल्याणपुर, हरिजनपारा, घाघीटिकरा और आसपास के गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन विभाग ने लोगों से जंगल में खुखड़ी-पुटू बीनने, लकड़ी लाने और मवेशी चराने नहीं जाने की अपील की है। यह घटना क्षेत्र में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष की गंभीरता को एक बार फिर सामने ला दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box
WhatsApp