Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर / लटोरी पुलिस चौकी के सोनवाही जंगल में मंगलवार दोपहर बाद हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक खर्रा ओड़गी निवासी सुनील कुमार राजवाड़े पिता दिल बंधु 26 वर्ष की मौत हो गई।राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा पीएम उपरांत मामले में मर्ग कायम किया है।पुलिस ने बताया कि मृतक अपनी बाइक से अपने घर खर्रा ओड़गी से अंबिकापुर जाने की बात कहकर निकला था।शाम करीब चार बजे बारिश के दौरान सोनवाही जंगल में अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई।सूचना पर लटोरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच बॉडी को उठवा पीएम के लिए मर्चुरी में शिफ्ट कराया है।पुलिस मृतक के परिजनों को उसके आधार कार्ड और मोबाइल के आधार पर पहचान कर उसके परिजनों को घटना की सूचना दे मौके पर बुलवाया है।









