Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जमीन विवाद में दबंगई का आरोप………. आदिवासी परिवार ने एसपी और कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

जेसीबी से मकान तोड़ने और मारपीट का लगाया आरोप

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरहरी के एक आदिवासी परिवार ने जमीन विवाद को लेकर दबंगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से न्याय की मांग की है। पीड़ित परिवार ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी स्वत्व एवं आधिपत्य वाली भूमि पर बने मकान को जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया और विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता शिवप्रसाद मुईया एवं उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि खसरा क्रमांक 917/1, 909, 910, 912, 913, 916/1 सहित अन्य भूमि पर वे लंबे समय से खेती-किसानी और निवास करते आ रहे हैं। शिकायत के अनुसार खसरा क्रमांक 917/1 में उनका पुराना मकान भी बना हुआ था।पीड़ितों का आरोप है कि 10 जुलाई 2026 को अचानक आरोपी पक्ष जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचा और घर को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। विरोध करने पर कथित रूप से लाठी-डंडे और रॉड से मारपीट की गई। शिकायत में बताया गया है कि परिवार को घर से बाहर निकालने के बाद जेसीबी से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के बाद वे शिकायत दर्ज कराने प्रतापपुर थाना पहुंचे, लेकिन उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों का हौसला बढ़ गया और कथित रूप से दोबारा धमकी दी गई।शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 13 जुलाई 2026 को आरोपी पक्ष के कुछ लोग दोबारा पहुंचे और कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने बताया कि मारपीट की घटना में परिवार के एक सदस्य को चोट भी आई है।पीड़ित आदिवासी परिवार ने मामले में एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box
WhatsApp