Written by
Bureau Report
रोहरा/बलौदाबाजार। तरेंगा से रोहरा के बीच गुरुवार सुबह एक ज्वेलर्स व्यवसायी के साथ दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी
के अनुसार व्यवसायी प्रतिदिन की तरह सुबह लगभग 10 बजे तरेंगा से अपनी ज्वेलरी दुकान खोलने के लिए रोहरा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए और फरार हो गए।
के अनुसार व्यवसायी प्रतिदिन की तरह सुबह लगभग 10 बजे तरेंगा से अपनी ज्वेलरी दुकान खोलने के लिए रोहरा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए और फरार हो गए।एसडीओपी तारेश साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को चार आरोपियों ने अंजाम दिया। सभी आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर सवार थे, जिनमें एक पल्सर तथा दूसरी साइन मोटरसाइकिल बताई जा रही है। लुटेरे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार होने में सफल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
गौरतलब है कि पीड़ित व्यवसायी की रोहरा में ज्वेलरी दुकान है और वह प्रतिदिन की तरह दुकान खोलने जा रहा था। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में भय एवं आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए सामान की बरामदगी का भरोसा दिलाया है।







