Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बसदेई पुलिस को मिली सफलता…. एमपी से अवैध अंग्रेजी शराब लाकर बिक्री करने और सप्लायर सहित 3 व्यक्ति चढ़े पुलिस के हत्थे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

1.41 लाख रुपये की 24 पेटी शराब जब्त

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत बसदेई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1,41,228 रुपये मूल्य की 24 पेटी अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो वाहन जप्त किया है। बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम नरेशपुर निवासी प्रवीण गुप्ता मध्यप्रदेश के बैढ़न क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बुलेरो वाहन से गांव की ओर आ रहा है। सूचना पर बसदेई पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर वाहन को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 15 डीबी 9386 से 22 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब, 1 पेटी इम्पीरियल ब्लू तथा 1 पेटी कैन बीयर (अंग्रेजी शराब 218.64 लीटर) कुल कीमत 1,41,228 रूपये का बरामद किया। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ पर उसने बताया कि अवैध रूप से मध्यप्रदेश से अंग्रेजी शराब को बैढ़न के चन्द्रभूषण यादव के पास से खरीदकर अपने व अपने साथी रावेन्द्र सिंह के लिए खरीदकर ला रहा था और रावेन्द्र सिंह को उसके हिस्से का शराब को लेने के लिए बसदेई के पास बुलाया था। उसी समय रावेन्द्र सिंह अंग्रेजी शराब लेने वहां पहुंचा जिसे भी पकड़ा गया। पूछताछ करने पर बताया कि यह प्रवीण गुप्ता के पास 9 पेटी शराब मांगना स्वीकार किया जो घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया।पूछताछ में प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वह यह शराब मध्यप्रदेश के चन्द्रभूषण यादव से खरीदकर लाया था तथा उसका साथी रावेन्द्र सिंह शराब लेने के लिए बसदेई के पास उसका इंतजार कर रहा था। पुलिस ने रावेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान सप्लाई करने वाले आरोपी चन्द्रभूषण कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने अंग्रेजी शराब, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो, 1 मोटर सायकल, 1 मोबाईल जप्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 541/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर तीनों को विधिवत् गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक देवदत्त दुबे, महेन्द्र प्रताप सिंह, निलेश जायसवाल, आदित्य यादव, अशोक केंवट, प्रेम सिंह, दिलीप साहू व सैनिक अनिल विश्वकर्मा सक्रिय रहे।
ये नाम है गिरफ्तार आरोपियों के
प्रवीण गुप्ता पिता रामशरण उम्र 24 वर्ष, निवासी नरेशपुर, थाना सूरजपुर,रावेन्द्र सिंह पिता मनबोध सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी दवना भण्डारपारा, थाना झिलमिली, चन्द्रभूषण यादव पिता दीप नारायण यादव उम्र 35 वर्ष, निवासी चक्की, थाना ब्रम्हपुर, जिला बक्सर (वर्तमान पता बैढ़न, जिला सिंगरौली, मध्यप्रदेश) शामिल है।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp