Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर श्री अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर / जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर श्री अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वसंत ने खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को 12 पदक दिलाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के बल पर सरगुजा जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है तथा आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।

इस दौरान खिलाड़ियों ने जिले में शूटिंग खेल को बढ़ावा देने तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक शूटिंग रेंज की स्थापना की मांग भी कलेक्टर के समक्ष रखी।

Advertisement Box

इस अवसर पर शकील फिरदौसी, आसिफ अली, इरफान सिद्दीकी, जैनुल हसन फिरदौसी, अली हसन सिद्दीकी, अदीब सिद्दीकी, बंटी मंडल, शाहजाद खान, विशेष श्रीवास्तव, निशांत सिंह देव, अरुण खाखा, आलोक सिंह, अलकान फिरदौसी, शिबान फिरदौसी तथा अधिवक्ता संजय अम्बष्ट उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि नेशनल राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में सरगुजा जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को कुल 12 पदक दिलाए, जिनमें स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक शामिल हैं।

प्रतियोगिता के राइफल इवेंट की ओपन साइट 50 मीटर राइफल प्रोन सीनियर पुरुष वर्ग में अदीब सिद्दीकी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग की टीम स्पर्धा में अदीब सिद्दीकी, आलोक कुमार सिंह एवं जावेद खान की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं बंटी मंडल, निशांत सिंह देव एवं अभिरथ सिंह देव की टीम ने कांस्य पदक अर्जित किया।

इसी प्रकार पीप साइट 50 मीटर राइफल प्रोन यूथ पुरुष वर्ग में अलकान फिरदौसी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं ओपन साइट 50 मीटर राइफल प्रोन जूनियर पुरुष वर्ग में अभिरथ सिंह देव ने रजत तथा अनफ राजा खान ने कांस्य पदक हासिल किया।
पिस्टल स्पर्धा में भी सरगुजा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रख्यात शूटर एवं कोच सकील फिरदौसी ने 50 मीटर पिस्टल इंडिविजुअल सीनियर पुरुष वर्ग तथा 10 मीटर पिस्टल इंडिविजुअल मास्टर पुरुष वर्ग में रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगामी 10वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप एवं जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए सरगुजा जिले से अदीब सिद्दीकी, शाहजाद खान, अलकान फिरदौसी, शिबान फिरदौसी, सकील फिरदौसी, मिलिंद राज सिंह, आयुष सिंह, वकील फिरदौसी तथा 10 मीटर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग के लिए विशेष श्रीवास्तव का चयन किया गया है। वहीं आसिफ अली एवं शकील फिरदौसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए निशाना साधेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp