Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दोहरी कमाई के लिए कृषि विभाग ने किसानों को सिखाई नई खेती की तकनीक

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर। किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत रविंद्रनगर में कृषि विभाग द्वारा जागरूकता एवं कृषि सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को रियायती दर पर अरहर एवं उड़द का उन्नत बीज तथा स्प्रे टंकी वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी देते हुए दो फसली प्रणाली अपनाने की सलाह दी। किसानों को बताया गया कि यदि गेंदा फूल की खेती के साथ अरहर की फसल लगाई जाए तो एक ही खेत से दो प्रकार की उपज प्राप्त कर आय में बढ़ोतरी की जा सकती है। अधिकारियों ने किसानों को समझाया कि चार लाइन गेंदा फूल लगाने के बाद एक लाइन अरहर की बुवाई करने से भूमि का बेहतर उपयोग होता है, फसल की उत्पादकता बढ़ती है और किसानों को दोहरा आर्थिक लाभ मिलता है। साथ ही अरहर की फसल मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी सहायक होती है, जिससे अगली फसल का उत्पादन भी बेहतर होता है। इस अवसर पर श्रीमती रजनी पैकरा, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई लाल विश्वास, वार्ड पंच गंगा विश्वास, सुवेंदु चटर्जी, अमित ठाकुर, गोपाल विश्वास, तारक सरकार, तपन बैरागी, संजू देवनाथ, गोविंद विश्वास सहित अन्य उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp