Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर। शनिवार को पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में प्राचार्या पुष्पा राय के मार्गदर्शन में बैगलेस डे के
अवसर पर न्योता भोज तथा पोषण वाटिका निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अतिरिक्त पूरक पोषण आहार प्रदान कर सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाया गया। साथ ही विद्यार्थियों को ताजी एवं हरी सब्जियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूथ एवं इको क्लब के प्रभारियों तथा छात्रों के सहयोग से सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए मौसमी व बेलदार सब्जियों के बीज रोपकर पोषण वाटिका का निर्माण कराया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवधन राम बिंझिया, मंडल अध्यक्ष शिवनंदनपुर हरीश राजवाड़े, सरपंच राधा बाई, सांसद प्रतिनिधि देवशरण सिंह, जाहिद अली, जीरो बाई विशेष रूप से उपस्थित रहे।एक दिवसीय विशेष अभियान का निरीक्षण सुरजपुर बीईओ हरेंद्र कुमार सिंह एवं जयनगर संकुल
समन्वयक संजय मिश्रा द्वारा किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के निर्देशों के अनुरूप विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए बैगलेस डे का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नन्हे-मुन्ने बच्चों को किताबी बोझ से मुक्त रखकर उनकी कलात्मक अभिव्यक्ति, रचनात्मक सोच और व्यावहारिक कौशल को उभारना था। बच्चों ने कारगिल दिवस एवं अभिभावक दिवस के थीम पर रंग-बिरंगे स्केच और कागजों का उपयोग कर आकर्षक थैंक यू कार्ड्स और शुभकामना संदेश निर्मित किए। नन्हे बच्चों ने स्वयं की बनाई कलाकृतियों को हाथों में लेकर प्रदर्शित कर उनके पीछे छिपी अपनी भावनाएं व्यक्त की। अतिथियों ने बच्चों के मध्य पहुंच उनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन किया। अतिथियों ने नन्हे बच्चों के हुनर, लगन और कल्पनाशक्ति की प्रशंसा कर उन्हें ऐसे रचनात्मक कार्यों में सदैव आगे रहने हेतु प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्राचार्य वीरेंद्र जायसवाल, माध्यमिक शाला की प्रधान पाठिका आरती गुप्ता, प्राथमिक शाला प्रधान पाठिका मोनिका मलिक, अभिभावक हीरामन बरई, रितेश गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, प्रीति सोनी, रचना सिंह व विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।