Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर श्री रोहित व्यास की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के 40 विद्यार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण कम उम्र में रोबोटिक्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के अध्ययन को देगा नई दिशा – डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

जशपुरनगर / कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में आज से 5 दिवसीय आवासीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।  कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, रोबोटिक्स, नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच से जोड़ते हुए भविष्य की उभरती प्रौद्योगिकियों से परिचित कराना है। ज्वाइंट कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा और जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के सभी विकासखंडों से चयनित 40 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जिनमें 20 छात्र एवं 20 छात्राएँ शामिल हैं। जिन्हें 5 दिनों तक आवासीय रूप से रोबोटिक्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थियों को इतनी कम उम्र में रोबोटिक्स का ऐसा प्रशिक्षण मिलना भविष्य के लिए लाभकारी होगा। अच्छे माइंडसेट के साथ आप यह प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण के दौरान अपनी जिज्ञासा और शंकाओं के समाधान के लिए प्रश्न अवश्य पूछे। और अभ्यास के साथ स्वयं में निरंतर सुधार करने का प्रयास करें। उन्होंने ग्राफिक्स कार्ड और उसकी उपयोगिता, एनवीडिया जैसी अग्रणी तकनीकी कंपनी तथा डिजिटल गेम्स के पीछे कार्य करने वाली तकनीक के बारे में भी विद्यार्थियों को संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों से विस्तृत फीडबैक देने को भी कहा। जिला प्रशासन की ओर से उन्होंने भविष्य में विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की एडवांस ट्रेनिंग आयोजित किए जाने की भी बात कही।
प्रशिक्षण में उपस्थित यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले में इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं नवाचार से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए भी तैयार करेगें।  प्रशिक्षण में रेसरोबोटिक्स फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षक सुभाष देवांगन, दुर्गेश कुमार एवं श्री राजपूत विद्यार्थियों को पाँच दिनों तक रोबोटिक्स की सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक जानकारी प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को बेसिक सर्किट, टिंकरकैड, रोबोटिक्स गेम, विभिन्न प्रकार के बॉट, आरसी कार एवं ह्यूमनॉइड रोबोट, रोप कार, सेंसर असेंबली, सर्किट डायग्राम, प्रोग्रामिंग एवं कोडिंग, सिमुलेशन गेम, ड्रोन तकनीक, ड्राइंग पजल गेम, क्विज तथा स्थानीय समस्याओं के तकनीकी समाधान विकसित करने जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन हेतु यशस्वी जशपुर के श्री अवनीश पांडेय एवं श्री राजेन्द्र प्रेमी भी उपस्थित रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

माय भारत पोर्टल से जुड़ेंगे युवा, कलेक्टर ने अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश पीड़ित राहत पुनर्वास निति के तहत प्राथमिकता से पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से करें लाभान्वित – कलेक्टर

WhatsApp