Written by
Bureau Report
15 दिनों में वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन मिलने पर स्थगित हुआ आंदोलन
बिश्रामपुर। ग्राम पंचायत संजयनगर से बनारस मार्ग तक जर्जर पड़ी सड़क और ग्राम पंचायत राजापुर–कैलाशपुर के बीच बेलसोता नाला पर क्षतिग्रस्त पुल
की समस्या को लेकर सोमवार को क्षेत्र में जनआक्रोश खुलकर सामने आया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस भटगांव विधानसभा अध्यक्ष विक्की समद्दार के नेतृत्व में संजयनगर महावीरपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द सड़क और पुल की समस्या का समाधान करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में क्षेत्र की जनता परेशान है, लेकिन बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की। इसी नाराजगी के चलते लोगों को सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विक्की समद्दार ने कहा कि ग्राम पंचायत संजयनगर से बनारस मार्ग तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क के कारण रोजाना राहगीरों, स्कूली बच्चों, बाइक सवारों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग सड़क पर फिसलकर घायल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिसकी अनदेखी आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि राजापुर और कैलाशपुर के बीच स्थित बेलसोता नाला पर बना पुल लगभग एक वर्ष पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। बारिश के मौसम में पुल से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट जाता है। ग्रामीणों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। पुल निर्माण की स्वीकृति और तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में रपटा निर्माण की मांग भी कई बार प्रशासन से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। उक्त गंभीर समस्या को लेकर पहले भी कई बार जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए थे। हाल ही में कलेक्टर सूरजपुर को भी आवेदन देकर सड़क की
तत्काल मरम्मत और बेलसोता नाला पर पुल निर्माण अथवा वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गई थी। बावजूद इसके प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही थी। चक्काजाम की सूचना मिलते ही सुरजपुर एसडीएम शिवानी जायसवाल, लटोरी तहसीलदार तक्षशिला जायसवाल, एसडीओपी अभिषेक पैकरा, जयनगर प्रभारी थाना प्रभारी सोहन सिंह, लटोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह, पीएमजीएसवाई के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। इस दौरान सूरजपुर एसडीएम शिवानी जायसवाल ने 15 दिनों के भीतर बेलसोता नाला पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शुरू हुए ग्राम पंचायत कंदरई बासेनपारा में सड़क मरम्मत कार्य व संजयनगर महावीरपुर में बनारस बाई पास मार्ग का मरम्मत कराने आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन उपरांत आंदोलन को स्थगित कर दिया गया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क की मरम्मत और पुल की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में और व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह, दानिश रफीक, संगठन महामंत्री संजय डोसी, वेद प्रकाश मिश्र, बबीता गुप्ता, लिली राजवाड़े, लटोरी ब्लाक अध्यक्ष कंवल बिहारी सिंह टेकाम, प्रेम राजवाड़े, सुनील कुमार सारथी, संजीत यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, विनय गुप्ता, तपन सिकदार, अभिषेक सिंह सोमू, अजित यादव, राहुल सिंह, अभय लकड़ा, गोविंदा पावले, विक्की वैष्णव, अभिषेक चौधरी, लतीफ अंसारी, आंचल रूपी टोप्पो, आनंदी लकड़ा, सीमा पैकरा, अनिल यादव, मिक्का, अशोक यादव, सूरज चौधरी व अन्य उपस्थित थे।