Written by
Bureau Report
बलरामपुर / साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन को कलेक्टर के समक्ष रखा।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने प्रत्येक आवेदक से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप
प्रत्येक नागरिक को त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसलिए प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, निर्माण कार्य, भूमि विवाद तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।







