Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

माय भारत पोर्टल से जुड़ेंगे युवा, कलेक्टर ने अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश पीड़ित राहत पुनर्वास निति के तहत प्राथमिकता से पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से करें लाभान्वित – कलेक्टर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में लाएं बेहतर परिणाम

बलरामपुर / कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने माय भारत पोर्टल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, सेवा सेतु, एग्रीस्टैक पंजीयन, आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम, कोषालयीन पेंशन प्रकरणों सहित पीजी पोर्टल, जन शिकायत, जनदर्शन एवं उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर त्वरित निराकरण तथा योजनाओं के क्रियान्वयन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत पोर्टल की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माय भारत पोर्टल युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और विभिन्न अवसर उपलब्ध कराने वाला भारत सरकार का प्रमुख डिजिटल मंच है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाकर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को पोर्टल से जोड़ें, ताकि उन्हें सशक्त बनाने, सामुदायिक विकास से जोड़ने, स्वरोजगार, स्वयंसेवा, कौशल विकास, अनुभवात्मक शिक्षा एवं विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में सहभागिता के अवसर मिल सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र युवाओं का पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित कराएं, ताकि वे भविष्य में उपलब्ध होने वाले विभिन्न अवसरों का लाभ प्राप्त कर सकें। साथ ही पंजीयन की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निराकरण के उपरांत आवेदकों से फीडबैक अवश्य लें, ताकि शिकायतों का वास्तविक एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सेवा सेतु में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को समय पर सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराएं।
कलेक्टर ने नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 के तहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में नक्सल प्रभावित 92 प्रकरण चिन्हित किए गए हैं, जिनमें पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें। उन्होने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करने को कहा, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर बेहतर जीवनयापन कर सकें।
उन्होंने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सहित जुड़े सभी निर्धारित मानकों में बेहतर उपलब्धि के लिए सतत प्रयास करें, ताकि ब्लॉक का प्रदर्शन निरंतर बेहतर हो सके।
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर 772 योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं, विद्युत आपूर्ति समस्या, खराब सोलर सिस्टम का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन एवं बकेट क्लेम की प्रगति की जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करवाएं, ताकि कोई भी पात्र किसान एग्रीस्टैक पंजीयन से वंचित न रहे।
कलेक्टर ने कोषालयीन अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पेंशन प्रकरणों में दस्तावेजों की कमी एवं अन्य विसंगतियों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। ताकि पात्र पेंशन हितग्राहियों को समय पर पेंशन का लाभ मिल सके।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने पीजी पोर्टल, जन शिकायत, जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन एवं उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों की एक-एक कर विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों के पालन प्रतिवेदन, जवाबदावा शत-प्रतिशत समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों से सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, श्री चेतन बोरघरिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

माय भारत पोर्टल से जुड़ेंगे युवा, कलेक्टर ने अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश पीड़ित राहत पुनर्वास निति के तहत प्राथमिकता से पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से करें लाभान्वित – कलेक्टर

कलेक्टर श्री रोहित व्यास की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के 40 विद्यार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण कम उम्र में रोबोटिक्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के अध्ययन को देगा नई दिशा – डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा

WhatsApp