Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं, सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही सेवाएं 29 हजार से अधिक आवेदनों का समयबद्ध निराकरण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
विजयनाथ को घर बैठे मिला जाति प्रमाण पत्र
441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

बलरामपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और डिजिटल प्रणाली को बढ़ावा देने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक माध्यक बन रहा है। जिले में सेवा सेतु के माध्यम से लोगों को अब घर बैठे ही विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ सरल और समयबद्ध तरीके से मिल रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
विकासखंड राजपुर के ग्राम पतरापारा निवासी विजयनाथ को अपने आवश्यक कार्य के लिए जाति प्रमाण पत्र की जरूरत थी। पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और आर्थिक दोनों अनावश्यक रूप से खर्च होती थी। लेकिन सेवा सेतु केंद्र की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने मोबाइल के माध्यम से बिना लंबी कतार के ऑनलाइन आवेदन किया। निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका आवेदन स्वीकृत हुआ और डिजिटल रूप से सत्यापित जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया। सेवा सेतु से लाभान्वित विजयनाथ ने कहा कि आवेदन की स्थिति की रियल-टाइम ट्रैकिंग सुविधा मिलने से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और भरोसेमंद रही। अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। मोबाइल से ही आवेदन हो जाता है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी होती है। इससे समय, पैसा और मेहनत तीनों की बचत हुई है।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में सेवा सेतु पोर्टल पर अप्रैल 2026 से अब तक 30,509 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 29,063 आवेदनों का निराकरण करते हुए आवेदकों को घर बैठे सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शेष आवेदन आवश्यक दस्तावेजों की कमी अथवा नियमानुसार अपूर्ण पाए जाने के कारण प्रक्रियाधीन है।
सेवा सेतु पोर्टल ने शासकीय सेवाओं की पहुंच को भी व्यापक बनाया है। पहले ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर केवल 86 सेवाएं उपलब्ध थीं, जबकि अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। इनमें 54 नई सेवाएं सीधे पोर्टल पर जोड़ी गई हैं तथा 329 री-डायरेक्ट सेवाओं को भी एकीकृत किया गया है। वर्तमान में 30 से अधिक शासकीय विभाग इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं, जिससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक स्थान पर अनेक सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
सेवा सेतु पोर्टल डिजिटल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है, जिसने सरकारी सेवाओं को आमजन के और अधिक निकट, सरल, पारदर्शी एवं सुलभ बना दिया है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक अब तकनीक की मदद से बिना किसी परेशानी के समयबद्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp