Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक एचपीवी संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के लाभों की दी गई जानकारी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण, गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन की प्रभावशीलता, टीकाकरण के लाभ एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
दशमेश पब्लिक स्कूल में 60, कार्मेल स्कूल में 125 तथा होली क्रॉस स्कूल में 310 छात्राओं ने जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम का एक सुरक्षित एवं प्रभावी उपाय है। समय पर टीकाकरण कराने से भविष्य में इस गंभीर बीमारी के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की एचपीवी संक्रमण एवं टीकाकरण से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें अपने अभिभावकों को भी एचपीवी टीकाकरण के महत्व के संबंध में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले की सभी पात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम के सफल संचालन में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों के साथ स्वास्थ्य विभाग से शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सीमा तिग्गा, डॉ. चंदन केशरी, डॉ. साधना मिश्रा (RBSK Team-A), शहरी सुपरवाइजर श्री धनेश प्रताप सिंह एवं हिमालय फार्मासिस्ट का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp