Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एग्रीस्टैक से जुड़े किसान, कृषि योजनाओं का लाभ होगा आसान किसानों की सुविधा के लिए गांव-गांव एग्रीस्टैक पंजीयन अभियान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
पंजीयन में आधार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आधार अपडेट शिविर

बलरामपुर / जिले में किसानों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में एग्रीस्टैक पंजीयन अभियान निरंतर जारी है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शिविर एवं गांव-गांव पहुंचकर किसानों का पंजीयन कर रही है।
एग्रीस्टेक के माध्यम से प्रत्येक किसान की डिजिटल किसान पहचान तैयार की जा रही है। इससे किसान की भूमि एवं कृषि संबंधी जानकारी का एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा तथा शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पारदर्शी एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा।
इसी कड़ी में ऐसे कृषक जिनका आधार अपडेट के अभाव में एग्रीस्टेक पंजीयन करने में समस्या आ रही थी, उनका आधार अपडेट करने हेतु आधार शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज विकासखण्ड बलरामपुर में डौरा, पस्ता, महाराजगंज, बरदर, जरहाडीह, तातापानी, विकासखण्ड वाड्रफनगर अंतर्गत तहसील रघुनाथनगर एवं वाड्रफनगर, बरतीकला, बसंतपुर, बलंगी, चलगली, बडकागांव, विकासखण्ड शंकरगढ़ अंतर्गत हरगवां, सिहर, विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत गोपालपुर, भिलाइखुर्द में शिविर आयोजित हुआ, जहां किसानों का आधार अपडेट किया गया। जिससे किसानों को एग्रीस्टेक पंजीयन में सुविधा होगी। शेष बचे किसानों के लिए 05 अगस्त 2026 को भी उक्त स्थानों में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं कराने पर हो सकती हैं ये असुविधाएं

समय पर एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं कराने पर भविष्य में धान खरीदी, किसान पंजीयन, डिजिटल कृषि सेवाओं तथा किसान रजिस्ट्री आधारित शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। एग्रीस्टैक पंजीयन से कृषि योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल होगी।धान खरीदी सहित किसान रजिस्ट्री आधारित प्रक्रियाओं में सुविधा मिलेगी। भूमि एवं कृषि संबंधी जानकारी का प्रमाणित डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp