Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोरड़ी डेम में कारों से स्टंटबाजी पड़ी भारी, तीन युवक गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जयनगर पुलिस की कार्रवाई, तीन कारें भी जब्त
बिश्रामपुर। पर्यटन स्थल मोरड़ी डेम (मोरभंज) के समीप कारों से खतरनाक स्टंट करना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद जयनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई तीन कारों को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी विपिन पाल (26 वर्ष) निवासी ग्राम कंचननगर थाना रामानुजगंज (जिला बलरामपुर), धनंजय राव उर्फ चिन्नू (22 वर्ष) निवासी गांधीनगर (सरगुजा) तथा मो. लतीफराजा (26 वर्ष) निवासी पड़कीपारा, करवां थाना जयनगर ने मोरड़ी डेम के पास खुले मैदान में तेज रफ्तार और लापरवाही से कारें चलाकर खतरनाक स्टंट किए।
घटना के समय पर्यटन स्थल पर बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे। आरोपियों की लापरवाही से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने स्टंटबाजी का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद जयनगर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने एवं सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया। जांच के बाद 3 अगस्त को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त तीन कारें सीजी 15 ईएफ 9534, सीजी 10 एवाई 9221 तथा सीजी 04 एचडी 5700 को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस ने कहा है कि पर्यटन स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की स्टंटबाजी कानून का उल्लंघन है और इससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp