Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हाथी दांत तस्करी पर वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी को भेजा गया जेल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बलरामपुर / वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशन में संगठित वन अपराध की रोकथाम के लिए सघन मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में जिले में वन मण्डलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 03 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल एवं राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर तथा वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना अनुसार रामानुजगंज फारेस्ट नदी किनारे आमंत्रण धर्मशाला में अवैध रूप से हाथी दांत (जबड़ा) तस्करी के उद्देश्य से रूम नम्बर 205 में एक संदिग्ध व्यक्ति ठहरा हुआ था। वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो एवं वन विभाग के टीम के द्वारा तत्काल धर्मशाला के रूम नम्बर 205 में दबिश देकर छानबीन करने पर एक बैग में जांच के दौरान 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) पाया गया तथा साथ में 03 व्यक्ति मौके पर मौजूद पाये गये।
उक्त प्रकरण में अंतर्राज्यीय राज्य झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के संतोष कुमार विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी तुकबेरा, पोस्ट कण्ठा, थाना-नवाबाजार, जिला पलामू (झारखंड), अजय कुमार गुप्ता, उम्र 49 वर्ष निवासी रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 11, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.), सतेन्द्र कुमार, उम्र 50 वर्ष निवासी रामानुजगंज, वार्ड क्रमांक 5, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी है। इनके पास से कुल 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) जब्त किया गया। परिसर रक्षक रामानुजगंज द्वारा वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ में सभी 03 आरोपियों के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।
तत्पश्चात वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51, 52 (भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-1 भाग-1 के अनुसूची क्र. 12-बी में अनुसूचित एवं संरक्षित वन्य प्राणी है) के तहत आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें 03 अगस्त को 2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामानुजगंज के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज ने बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है, जिसमें अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp