Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये स्वीकृत दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण से आवागमन होगा सुगम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

जशपुरनगर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले के दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी। स्वीकृति के तहत शिवपुर से पत्थलगांव मार्ग के 9 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 5 करोड़ 1 लाख रुपए तथा दुलदुला से चटकपुर-लोटापानी मार्ग, कुनकुरी के 18.6 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 7 करोड़ 62 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।  इन दोनों मार्गों के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़कें मजबूत और बेहतर होने से आवागमन के समय में कमी आएगी तथा दूरस्थ क्षेत्रों से मुख्य मार्गों और बाजारों तक पहुंच आसान होगी। इससे कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।
जिले में लगातार मजबूत हो रहा सड़क नेटवर्क
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना के विस्तार, निर्माण, उन्नयन और सुदृढ़ीकरण का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मजबूत सड़क नेटवर्क से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी आसान होती है। सड़क अधोसंरचना के विस्तार से शासन की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने में भी सुविधा होगी। बेहतर कनेक्टिविटी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ विकास की गति को और तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
 क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण के लिए मिली स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इन मार्गों के बेहतर होने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सड़कों के सुदृढ़ीकरण से आवागमन आसान होगी और लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारभूत जरूरत हैं। इन मार्गों के मजबूतीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं बढ़ेंगी और लोगों को आवागमन के साथ-साथ रोजगार, व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से बेहतर जुड़ाव मिलेगा।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर ली विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश विकास कार्यों में गुणवत्ता और गति हो सुनिश्चित,अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में जाकर करें योजनाओं की निगरानी- श्रीमती राजवाड़े

WhatsApp