Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा एवं  वीबी-जी राम जी के अपर आयुक्त श्री एस.आलोक द्वारा विकसित भारत-जी राम जी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की ली गई संभागस्तरीय समीक्षा बैठक

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियां, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत कार्यों को पूरा करें, कार्य में कोताही बरतने पर सम्बन्धित पर होगी सख्त कार्रवाई- संभागायुक्त श्री दुग्गा
पीएम आवास योजना ग्रामीण की भी हुई समीक्षा, समय- सीमा में कार्यों को पूरा करने दिए निर्देश
श्री एस.आलोक ने बैठक में कार्यों पर विस्तारपूर्वक समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर /   सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शुक्रवार को सरगुजा संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में विकसित भारत-जी राम जी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित योजनाओं की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियां, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव एवं विकसित भारत जी राम जी के अपर आयुक्त श्री एस.आलोक समीक्षा बैठक में राज्य से जिलावार आबंटित लक्ष्य एवं कमियों को रखा गया। उन्होंने कार्यों पर विस्तारपूर्वक समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बैठक में उपायुक्त श्री आर के खूंटे, सरगुजा जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव, जशपुर सीईओ श्री अभिषेक कुमार, बलरामपुर सीईओ श्री आशुतोष चतुर्वेदी, एमसीबी सीईओ श्रीमती अंकिता सोम, कोरिया सीईओ श्री योगेंद्र श्रीवास एवं सभी जनपदों के सीईओ भी उपस्थित रहे।

लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत कार्यों को पूरा करें, कार्य में कोताही बरतने पर सम्बन्धित पर होगी सख्त कार्रवाई-
बैठक में जिलेवार समीक्षा के दौरान संभागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि सरगुजा सम्भाग अनुसूचित जनजाति क्षेत्र है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि शासन की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति, हर घर, हर गांव तक पहुंचे, इसके लिए गम्भीरता से अपने कार्यों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, शासन की अपेक्षा के अनुरूप कार्य कठिन परिश्रम से समय पर कार्य पूर्ण करें स उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत कार्यों गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत करके सभी क्षेत्र में सरगुजा संभाग का प्रदर्शन बेहतर करना होगा।शासन की अपेक्षा पर खरे उतरें, अपने पद की गरिमा को समझें। विश्वास है कि सभी जिले अच्छा काम कर शासन की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे। उन्होंने सभी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कहा कि समय-समय पर जनपद सीईओ एवं विभागीय अमलों की समीक्षा करें। उन्होंने समीक्षा के दौरान लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement Box

निर्माण कार्यों में प्रगति लाने, जल संरक्षण के कार्य को प्राथमिकता से करने, शत-प्रतिशत रोजगार सृजन सहित अन्य विषयों पर हुई चर्चा-
बैठक में विकसित भारत-जी राम जी अंतर्गत जुलाई एवं अगस्त माह में सृजित मानव दिवस तथा विगत वित्तीय वर्ष की तुलना में मानव दिवस सृजन की स्थिति की समीक्षा की गई। संभागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि मानव सृजन दिवस गत वर्ष की तुलना में कम है, इसे शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अनिवार्य रूप से सभी विद्यालयों में शौचालय, मुक्तिधाम में प्रतीक्षालय एवं शेड निर्माण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में जल संरक्षण एवं जल संचयन से जुड़े कार्य प्राथमिकता के साथ कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया है कि वर्षा जल को संरक्षित करने, भूजल स्तर बढ़ाने तथा पानी की बर्बादी रोकने के लिए आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं। वहीं उन्होंने ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर समय पर पूर्ण करने कहा।

श्री एस आलोक द्वारा वीबीजीराम अंतर्गत अपूर्ण आवासों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए तथा युक्तधारा में प्लान किए गए कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली गई। बैठक में विभिन्न बोरवेल रिचार्ज कार्यों की स्वीकृति, महात्मा गांधी नरेगा के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को 90 मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराने की प्रगति पर भी चर्चा हुई। संभागायुक्त ने जी राम जी अंतर्गत सिक्योर पोर्टल से कार्यों की स्वीकृति तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वीकृत कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएनए-स्पर्श के माध्यम से भुगतान की स्थिति तथा इस वर्ष स्वीकृत एवं रोपित पौधों की जानकारी ली गई। वहीं एनएमएमएस के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति, लंबित ई-केवाईसी, जारी मस्टर रोल में शून्य प्रविष्टि वाले मस्टर रोल पर चर्चा हुई। संभागायुक्त ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया। उन्होंने सभी विषयों पर अच्छे प्रदर्शन करने वालों की सराहना की तथा जिन जिलों में प्रगति की आवश्यकता है, उन्हें बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की भी हुई समीक्षा, समय सीमा में कार्यों को पूरा करने दिए निर्देश-
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, विशेष परियोजना एवं पीएम जनमन योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध स्वीकृत एवं पूर्ण आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई। संभागायुक्त श्री दुग्गा ने शेष कार्यों की स्वीकृति 07 दिवस के भीतर करने हेतु निर्देशित किया तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा गया
स्वीकृत आवासों के विरुद्ध प्रथम किस्त के लंबित प्रकरणों तथा भुगतान की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आवास सॉफ्ट से अपात्र किए गए हितग्राहियों, जॉब कार्ड तथा योजनाओं के अंतर्गत अभिसरण की प्रगति पर भी चर्चा हुई। ए, बी एवं सी कैटेगरी के प्रकरणों को आवास सॉफ्ट में चिन्हांकित करने तथा उनके निराकरण के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। संभागायुक्त श्री दुग्गा ने आर-सेटी एवं आरएमटी के अंतर्गत प्रशिक्षण की स्थिति, प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर प्रशिक्षण एवं योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए तथा लंबित कार्यों और प्रकरणों के निराकरण समयबद्ध तरीके से करने हेतु कहा गया। सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत/जनपद पंचायत से आग्रह किया गया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी राम जी एवं आवास के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता एवं टीम भावना के साथ समय पर करने हेतु निर्देश दिये गये।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर ली विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश विकास कार्यों में गुणवत्ता और गति हो सुनिश्चित,अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में जाकर करें योजनाओं की निगरानी- श्रीमती राजवाड़े

WhatsApp