Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया पॉलिटेक्निक एवं लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर का निरीक्षण NEET PG परीक्षा की तैयारियों का लिया जायजा, परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा पर विशेष जोर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने आज शासकीय पॉलिटेक्निक एवं  लाईवलीहुड कॉलेज, अम्बिकापुर का निरीक्षण कर आगामी NEET PG परीक्षा के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने परीक्षा आयोजन के लिए निर्धारित 2 कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। इन दोनों लैब में कुल 40 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कंप्यूटर सिस्टम, परीक्षा कक्ष की व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए।

Advertisement Box

कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए CCTV कैमरों का भी अवलोकन किया तथा परीक्षा के दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने महिला एवं पुरुष शौचालयों का निरीक्षण करते हुए परीक्षा के दौरान नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला एवं पुरुष फ्रिस्किंग एरिया, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था तथा परीक्षा केंद्र परिसर की समुचित व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

परीक्षा केंद्र तक परीक्षार्थियों एवं उनके साथ आने वाले अभिभावकों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर द्वारा आवश्यक यातायात व्यवस्था, पार्किंग एवं भीड़ नियंत्रण के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सुरक्षा, CCTV निगरानी, स्वच्छता, शौचालयों की नियमित सफाई, यातायात प्रबंधन एवं परीक्षार्थियों की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप रहें तथा परीक्षार्थियों को एक सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

इसी कड़ी में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबिकापुर में भी नीट परीक्षा का दूसरा परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया, जिसका निरीक्षण कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा किया गया, शासकीय पॉलिटेक्निक अंबिकापुर में दो कक्ष में कुल 26 नीट के परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित है।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर,सहायक संचालक श्री ललित कुमार पटेल, प्राचार्य श्री गिरीश गुप्ता, सहायक परियोजना अधिकारी श्री अकरम खान सहित पॉलिटेक्निक एवं लाईवलीहुड कॉलेज के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर ली विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश विकास कार्यों में गुणवत्ता और गति हो सुनिश्चित,अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में जाकर करें योजनाओं की निगरानी- श्रीमती राजवाड़े

WhatsApp