Written by
Bureau Report
बलरामपुर / कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के त्वरित संज्ञान से समस्या का शीघ्र निराकरण किया जा रहा है इसी कड़ी में विकासखण्ड वाड्रफनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंदला के धोबीपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप पानी की टंकी के झुकने सबंधी सूचना पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने
मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार कार्य तत्काल कराया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने पानी की टंकी के स्ट्रक्चर की जांच कर टंकी को सुरक्षित रूप से सीधा कर स्ट्रक्चर को दुरुस्त किया जिससे आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।










