Written by
Bureau Report
सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए थे जिसके बाद से ही पुलिस लगातार कार्रवाई करने में लगी हुई है। इसी तारतम्य में चौकी बसदेई पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम जूर साहूपारा के रविशंकर साहू के निर्माणाधीन मकान के कमरा में अवैध गांजा का पौधा 10-10 फिट का 2 नग जड़
सहित उखड़वाकर बरामद किया गया। मामले में गांजा का पौधा जप्त कर धारा 20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी रविशंकर साहू पिता रामकेश्वर साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम जूर साहूपारा चौकी बसदेई को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रही।










