Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बने खाबो बने रहिबो 2.0’’ अभियान…….. रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण, 03 सैंपल जांच के लिए भेजे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

मो. हदीस,

सीतापुर / पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में ईद मिलादुन्नबी का पर्व सीतापुर में अकीदत, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम कमेटी की ओर से मस्जिद परिसर में परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की।
इस मौके पर मौलाना नौनिहालों अशरफी ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पैगंबर साहब ने पूरी मानवता को इंसानियत, अमन, मोहब्बत, भाईचारे, समानता और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब का पूरा जीवन सादगी, सत्य, धैर्य, त्याग और करुणा की मिसाल रहा। उन्होंने गरीबों, बेसहारा और कमजोर लोगों के प्रति संवेदना रखने तथा सभी इंसानों के साथ प्रेम और सद्भाव से पेश आने की सीख दी। मौलाना ने समाज के लोगों से पैगंबर साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने और उनके बताए नेक रास्ते पर चलने की अपील की।

Advertisement Box

जगह-जगह हुआ स्वागत, बांटे फल-सरबत
मिलादुन्नबी के अवसर पर इसके बाद भव्य रैली निकाली गई। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए केशला पहुंची, जहां फातेहा पढ़ी गई। इसके बाद रैली कारबेल पहुंची, जहां भी फातेहा की रस्म अदा की गई। कारबेल से रैली पुनः सीतापुर नगर पहुंची और विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए मस्जिद परिसर पहुंची।
रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत करते हुए लंगर, पानी, फल और शरबत की व्यवस्था की। रैली में सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के केशला, ढेलसरा, कारबेल, तेलाईधार, टोकोपारा, घाघीपारा, विशुनपुर, पेंट, मैनपाट सहित विभिन्न क्षेत्रों की मुस्लिम कमेटियों के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

रैली के मस्जिद परिसर पहुंचने के बाद सामूहिक लंगर का आयोजन किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन में अमन, इंसानियत, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश प्रमुखता से दिया गया। ईद मिलादुन्नबी के आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक सद्भाव और एकता की भावना को भी मजबूत किया। इस पूरे कार्यक्रम में पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था थी।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp