बलरामपुर / रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधने और अपने भाई के लिए मंगल कामना करने को लेकर बहनों में उत्साह है। ग्राम डुमरखी की
श्रीमती कमली देवी भी रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटी हैं। इस बार उन्हें राखीपर्व की बेहद खुशी है, क्योंकि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की राशि उनके खाते में पहुंच चुकी है।
छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत श्रीमती कमली देवी को अब तक 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो चुकी है। हर महीने मिलने वाली यह राशि उनके लिए परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहारा बनी हुई है। घर के राशन, बच्चों की दवाई और अन्य जरूरी खर्चों में इस राशि का उपयोग कर वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं। कमली देवी बताती हैं कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब हर महीने सीधे बैंक खाते में राशि मिलने से उन्हें अपने जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहूलियत
होती है।
कमली रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की राशि से इस बार वे अपने भाई के लिए राखी और त्योहार की जरूरी तैयारियां अपने स्तर पर कर पा रही हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर कमली देवी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महतारी वंदन योजना शुरू कर विष्णु भैया ने हम बहनों को आर्थिक संबल दिया है और इस बार राखी का त्योहार अपने भाई के साथ खुशी से मनाने की तैयारी कर रही हूं और रक्षाबंधन पर्व पर विष्णु भैया की सौगात से बहनों के चेहरे पर मुस्कान है
गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है और नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों और त्योहारों की खुशियों में सहारा बन रही है।










