Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आम नागरिकों की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता समय-सीमा की बैठक में दिए गए आवश्यक निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
जनसुरक्षा के लिए जल स्त्रोतों पर कड़ी निगरानी रखें- जिला पंचायत सीईओ
सड़क मरम्मत, आंगनबाड़ी, विद्यालयों की व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश

बलरामपुर / जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से विभागों में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए शासन की मंशानुरूप कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ डॉ. चतुर्वेदी ने सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमनागरिकों से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें तथा प्रत्येक प्रकरण पर समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने सड़कों की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को मैदानी स्तर पर निरीक्षण करने और आवश्यकता वाले मार्गों की पहचान कर मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति में सुधार करें। जिससे आवागमन सुगम हो और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला पंचायत सीईओ ने आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए एनएच, पीएमजीएसवाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की सड़कों पर नियमित निगरानी रखते हुए तत्काल सुधार कार्य करने को कहा। साथ ही जनसुविधा के लिए साइन बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं जनसुरक्षा से जुड़े विषय पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को सड़कों पर विचरण कर रहे मवेशियों को उचित एवं सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बरसात के मौसम को देखते हुए जिला पंचायत सीईओ ने जिले में स्थित नदियों, तालाबों, बांधों एवं अन्य जलस्रोतों के आसपास विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें तथा संबंधित विभाग पहले से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने बांध एवं पुलिया सहित ऐसे निर्माण कार्यों जहां भी मरम्मत की आवश्यकता है, वहां समय रहते मरम्मत कार्य पूर्ण करने को कहा ताकि बरसात के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत सीईओ ने स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों की गलियों एवं ऐसे स्थानों जहां मच्छरों की अधिकता होती है, वहां नियमित रूप से फॉगिंग एवं मच्छर नियंत्रण सहित अन्य आवश्यक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए साथ ही नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने तथा जल भराव वाले स्थानों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि बारिश के मौसम में संक्रमणजनित बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में स्वच्छता गतिविधियों का प्रभावी संचालन जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मैदानी स्तर पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मौसमी बीमारियों की रोकथाम प्रभावी ढंग से की जा सके
जिला पंचायत सीईओ डॉ. चतुर्वेदी ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी एवं सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधी में आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुनिश्चित करें। केंद्रों में बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाएं, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहें। स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने जिले के विद्यालयों में बालिका शौचालयों की उपलब्धता एवं स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विद्यालयों में शौचालय का आभाव अथवा जहां शौचालय खराब स्थिति में हैं, ऐसे सभी विद्यालयों का तत्काल चिन्हांकन कर निर्माण एवं मरम्मत की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।
विभागवार ई-ऑफिस की जानकारी लेते हुए जिला पंचायत सीईओ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही शासकीय कार्यों का संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में शत्-प्रतिशत डिजिटल माध्यम से कार्यों का निष्पादन करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, श्री चेतन बोरघरिया, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री आर.एन. पांडे सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp