Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्मशान, बरगद और ‘भूत’ की कहानी के पीछे क्या था राज? जानकर चौंक जाएंगे आप…

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

मवेशियों के अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी…
शहर से 8 KM दूर मवेशियों के अवशेषों का जखीरा!

ग्रामीणों ने खोला राज, पुलिस पहुंचते ही संदेही हुआ फरार

Advertisement Box

ग्रामीणों का दावा—बरगद के पेड़ पर भूत-प्रेत का डर बताकर लोगों को रखा जाता था दूर

कार से मांस अंबिकापुर ले जाने का भी लगाया आरोप

अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खाला-बकालो में श्मशान के समीप बड़ी मात्रा में मवेशियों के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर हुई इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्नेक मैन सत्यम द्विवेदी को दी। इसके बाद उन्होंने सरगुजा एसपी से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर डीएसपी निशांत गौरव कुर्रे, सत्यम द्विवेदी और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
मौके पर श्मशान और उसके बगल में स्थित बरगद के पेड़ के नीचे बड़ी मात्रा में मवेशियों के अवशेष मिले। ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष आशंका जताई कि क्षेत्र में लंबे समय से कथित तौर पर गोवंश काटने की गतिविधियां चल रही थीं। हालांकि अवशेष किन मवेशियों के हैं और वहां वास्तव में क्या गतिविधियां संचालित हो रही थीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

भूत-प्रेत का साया है, उधर मत जाना’

ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान के पास स्थित बरगद के पेड़ को लेकर गांव में डर का माहौल बनाया गया था। कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से कहा जाता था कि पेड़ और आसपास के इलाके में भूत-प्रेत का साया है, इसलिए वहां कोई न जाए। अब उसी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में मवेशियों के अवशेष मिलने के बाद ग्रामीण कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस क्षेत्र में कथित रूप से मवेशियों को काटा जाता था और एक व्यक्ति कार के जरिए मांस लोड कर अंबिकापुर ले जाता था। ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस पहुंची तो बाइक छोड़कर भागा संदेही

जांच के दौरान डीएसपी और अन्य लोग ग्रामीणों द्वारा बताए गए संदिग्ध व्यक्ति के घर के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस को आता देख संदेही अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इससे पुलिस का संदेह और गहरा गया है। अब पुलिस संबंधित व्यक्ति की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है।

शहर में पहले भी सामने आ चुके हैं मांस मिलने के मामले

हाल के दिनों में अंबिकापुर शहर के दो स्थानों पर कथित गौमांस मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में शहर से महज आठ किलोमीटर दूर श्मशान के आसपास इतनी बड़ी मात्रा में मवेशियों के अवशेष मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या सुनसान क्षेत्र का इस्तेमाल लंबे समय से मवेशियों को काटने के लिए किया जा रहा था, अवशेष वास्तव में गोवंश के हैं या अन्य मवेशियों के और यहां से मांस अंबिकापुर पहुंचाए जाने के ग्रामीणों के आरोप में कितनी सच्चाई है—इन सभी बिंदुओं का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी

WhatsApp