Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टीबी मुक्त भारत अभियानः आकांक्षी विकासखंड शंकरगढ़ में सघन जांच, उपचार एवं जागरूकता गतिविधियां जारी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
-शंकरगढ़ में घर-घर पहुंच रही टीबी की दवा, उपचार की निरंतरता पर विशेष निगरानी
-लक्षण दिखने पर तत्काल कराएं जांच – शंकरगढ़ में टीबी मुक्त भारत अभियान की गतिविधियां तेज
-कलेक्टर के मार्गदर्शन में अभियान की नियमित समीक्षा, शंकरगढ़ में टीबी की पहचान व उपचार की पहुंच होगी और मजबूत
-जनभागीदारी से साकार होगा टीबी मुक्त भारत का संकल्प, शंकरगढ़ में समन्वित प्रयास

बलरामपुर / टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड शंकरगढ़ में क्षय रोग की रोकथाम, शीघ्र पहचान, उपचार एवं जन-जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। अभियान के माध्यम से मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के साथ समुदाय में इस बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
चिन्हांकित मरीजों तक घर-घर पहुंचकर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं उपचार की निरंतरता सुनिश्चित की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इलाज की निगरानी करते हुए मरीजों को नियमित दवा सेवन, संतुलित पोषण तथा संक्रमण से बचाव संबंधी जानकारी उपलब्ध करा रही हैं, जिससे उपचार बीच में बाधित न हो और मरीज पूर्ण स्वस्थ हो सकें।
विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता रैली एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन कर आम नागरिकों को रोग के लक्षण, समय पर जांच तथा पूर्ण उपचार के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। इसके साथ ही समाज में व्याप्त भ्रांतियों एवं कलंक की भावना को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लक्षण दिखने पर लोग बिना संकोच जांच के लिए आगे आएं।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन  अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित विभागों एवं मैदानी अमले को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य शंकरगढ़ में जांच एवं उपचार की पहुंच को और सुदृढ़ बनाते हुए जनभागीदारी के माध्यम से टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करना है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन, मैदानी कार्यकर्ताओं एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी

WhatsApp