Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान को जन-अभियान बनाने में जुटा जिला प्रशासन, कलेक्टर ने दिए युद्धस्तर पर तैयारी के निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
-जनसेवा के प्रति कृतज्ञता और विकसित भारत 2047 का संकल्प, जिले में एक माह तक चलेंगी 12 पहलें
-जिले के अंतिम छोर तक पहुँचेगा सेवा संकल्प अभियान, कलेक्टर ने व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया जोर
-सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक, समय-सीमा से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश
-दीप प्रज्वलन से जनसेवक महाकुंभ तक, सेवा संकल्प अभियान में जिलेवासियों की होगी सहभागिता
-मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा संकल्प अभियान को जन-अभियान बनाएगा जिला प्रशासन

बलरामपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को मूर्त रूप देने के लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने राज्य शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए कैलेंडर आधारित कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
कलेक्टर ने अभियान के लिए नियुक्त नोडल एवं सब-नोडल अधिकारी को सक्रिय सहभागिता के साथ युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान से जुड़े सभी कार्य विभागीय समन्वय से तय समय-सीमा से पहले पूर्ण हों, ताकि किसी भी कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए। व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी घर-घर तक पहुँचे, जिससे अधिकाधिक नागरिक इसमें भाग ले सकें। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए 13 से 15 सितंबर के बीच दीयों का वितरण हर हाल में पूरा करने की हिदायत भी दी गई।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस अभियान का ध्येय शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को सशक्त करना है। एक माह की अवधि में 12 पहलों के जरिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में विविध गतिविधियाँ संचालित होंगी।
शुभारंभ 17 सितंबर की संध्या ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा, जब परिवार, स्व-सहायता समूहों की दीदियाँ, पंचायत प्रतिनिधि और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही एक साथ दीप जलाकर जन-आभार प्रकट करेंगे। दीये राशन दुकानों, आरोग्य मंदिरों और गैस वितरण केंद्रों से बाँटे जाएँगे, वहीं अमृत सरोवर, पंचायत भवन तथा आवास योजना के मोहल्लों में सामूहिक दीप प्रज्वलन होगा। ‘मेरे सपनों का भारत – चित्र सेवा’ में 18 सितंबर को स्कूलों में ड्राइंग तथा 19 सितंबर को चित्र प्रदर्शनी व भाषण प्रतियोगिता होगी, जिसके बाद 28 सितंबर और 1 अक्टूबर को विकासखंड स्तर तथा 3 अक्टूबर को जिला स्तर पर स्पर्धाएँ होंगी। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘नमो सेवा – अनकही कहानियाँ’ के माध्यम से विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों और नृत्य नाटक का मंचन किया जाएगा।
23 से 25 सितंबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ में नागरिक स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधरोपण, रक्तदान और नदी-घाट सफाई जैसे कार्यों में स्वयं हाथ बँटाएँगे। 29 सितंबर को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के अंतर्गत महाविद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता होगी और जिला मुख्यालय पर मानव रंगोली बनाई जाएगी। ‘सेवा सेतु – सरकार आपके द्वार’ के तहत 10 से 15 ग्रामों के क्लस्टर बनाकर प्रत्येक विकासखंड में न्यूनतम चार शिविर लगेंगे, जहाँ हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र मिलेंगे और राजस्व प्रकरणों का मौके पर निराकरण होगा। 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ में पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैलियाँ विभिन्न दिशाओं से जिला मुख्यालय पहुँचेंगी, जबकि 9 अक्टूबर को होने वाले ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज’ में भागीदारी के लिए जिले के युवा नवाचारियों को प्रेरित किया जाएगा। 12 अक्टूबर से आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत मातृ संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम होंगे और 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद – जनसेवक महाकुंभ’ के साथ अभियान संपन्न होगा। पूरे माह ‘सेवा की कहानी’ के जरिए हितग्राहियों की सफलता गाथाएँ सामने लाई जाएँगी तथा ‘जल जन सेवा संकल्प’ के अंतर्गत जल संरक्षण की गतिविधियाँ निरंतर चलती रहेंगी।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे जनसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने के इस अभियान से जुड़ें तथा इसके प्रत्येक आयोजन में बढ़-चढ़कर सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp