Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर। तत्काल रेलवे टिकट दलाली मामले में आरपीएफ ने एक और आरोपी रेलवे बुकिंग क्लर्क को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पूर्व में गिरफ्तार आरोपी परमेश्वर उर्फ प्रेम दुबे के बयान के आधार पर बुकिंग क्लर्क एम. वेणु अचारी (34) को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।आरपीएफ के अनुसार मोबाइल फोन में फोन-पे लेनदेन की जांच के दौरान परमेश्वर उर्फ प्रेम दुबे एवं उसकी पत्नी कल्याणी दुबे/शर्मा के फोन-पे से एम. वेणु अचारी तथा उसकी पत्नी के फोन-पे खातों में रेलवे तत्काल टिकट के किराए के अलावा प्रति यात्री 150 रुपये कमीशन के लेनदेन के साक्ष्य मिले।
पूछताछ में बुकिंग क्लर्क ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह वर्ष 2022 से परमेश्वर दुबे को जानता था और उसके टिकट दलाली में संलिप्त होने की जानकारी होने के बावजूद, जब उसकी ड्यूटी भिलाई-3 एवं कुम्हारी आरक्षण केंद्रों में
लगती थी, तब वह उसके लिए तत्काल टिकट बनाता था। इसके बदले उसे प्रति यात्री 150 रुपये कमीशन दिया जाता था। जांच में टिकट की राशि और कमीशन के लेनदेन के साक्ष्य भी सामने आए।
लगती थी, तब वह उसके लिए तत्काल टिकट बनाता था। इसके बदले उसे प्रति यात्री 150 रुपये कमीशन दिया जाता था। जांच में टिकट की राशि और कमीशन के लेनदेन के साक्ष्य भी सामने आए।आरपीएफ ने बुकिंग क्लर्क का अपराध स्वीकारोक्ति बयान दर्ज करने के बाद उसका मोबाइल जब्त कर उसे आरपीएफ पोस्ट अंबिकापुर में दर्ज अपराध क्रमांक 787/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026, धारा 143 रेलवे अधिनियम के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
इस गिरफ्तारी के साथ तत्काल टिकट दलाली के मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरपीएफ मामले में आगे की जांच कर रही है।








