Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर / एसईसीएल बिश्रामपुर के कुमदा क्षेत्र में इन दिनों यूकेलिप्टस पेड़ों की अवैध कटाई का कार्य जोरो पर चल रहा है मामले में कंपनी के कुछ सुरक्षा प्रहरियों की संलिप्तता सामने आ रही है।इसी बीच बिश्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात कुमदा नर्सरी में यूकेलिप्टस लट्ठों से लोड पिकप समेत एक युवक को हिरासत में लिया है।बिश्रामपुर पुलिस ने एसईसीएल के सुरक्षा प्रहरी सोलोमन टोप्पो की रिपोर्ट पर मामले में यूकेलिप्टस लट्ठों से भरी पिकअप वाहन यूपी 64 सिटी 3827 समेत आरोपी युवक तेज प्रताप चौधरी पिता ओमप्रकाश चौधरी निवासी लटोरी द्वारिकानगर को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 303(2) की कार्यवाही की है।बताया गया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ कुमदा कॉलरी स्थित नर्सरी में लगे हरे भरे पेड़ो की कटाई मध्यरात्रि में करा रहा था तभी कंपनी की
पेट्रोलिंग दस्ते को इसकी सूचना मिली जिसके बाद घटना की सूचना बिश्रामपुर पुलिस को दे रात्रि करीब एक बजे आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त दस्ते द्वारा घेराबंदी की गई।इस दौरान यूकेलिट्स पेड़ो के लट्ठे लोड पिकअप वाहन को पुलिस ने जप्त कर आरोपी तेज प्रताप चौधरी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय पेश किया है।बता दें कि एसईसीएल सहित आसपास क्षेत्रों में पिछले दो ढाई वर्षों से यूकेलिप्टस के पेड़ो की कटाई अवैध तरीके से जारी है जिसमें यूपी के तथाकथित माफिया स्थानीय बदमाश प्रवृत्ति सहित राजनीतिक पहुंच वालो के संरक्षण में उक्त कारोबार को बेखोफ चला रहे हैं।एसईसीएल क्षेत्रों में कोयला उत्पादन के बाद रिक्त पड़ी भूमि को पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से करोड़ो खर्च कर उक्त पौधों को लगाया गया था अब उक्त पौधे पेड़ बन चुके हैं जिसमें माफियाओ की नजर लग गई है।बताया जाता है कि उक्त यूकेलिप्टस की लकड़िया पांच से आठ रु किलो के भाव से यूपी ले जाया जाता है।पिछले एक डेढ़ माह से कुमदा क्षेत्र में यूकेलिप्टस के पेड़ो के बड़े पैमाने पर कटाई करा पार कर दिए जाने की जानकारी है।उक्त कार्य में कंपनी के सुरक्षाकर्मी सहित स्थानीय लोगों की संलिप्तता की खबर है।







