Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गजब व्यवस्था…सरगुजा संभाग का ‘अनोखा’ सामुदायिक शौचालय! यहां पहुंचिए तो मिलेंगे चाय-नाश्ता और अंडे… देखिए तस्वीर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

स्वच्छता की जगह सज गई दुकान

प्रतापपुर के घाट पेंडारी में सरकारी शौचालय पर कब्जे का आरोप; ग्रामीणों का तंज—सुविधा बदल गई, भवन वही है; सीईओ बोले-जांच कराएंगे

Advertisement Box

प्रतापपुर। सामुदायिक शौचालय का नाम सुनते ही जेहन में सार्वजनिक सुविधा और स्वच्छता की तस्वीर आती है, लेकिन सरगुजा संभाग के प्रतापपुर क्षेत्र में एक सामुदायिक शौचालय इन दिनों बिल्कुल अलग वजह से चर्चा में है। यहां कथित तौर पर शौचालय की सुविधा मिले या न मिले, चाय-नाश्ता और अंडे जरूर मिल रहे हैं। ग्राम पंचायत घाट पेंडारी में सड़क किनारे सरकारी योजना के तहत बनाए गए सामुदायिक शौचालय में दुकान संचालित होने का मामला सामने आने के बाद पंचायत की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि आम लोगों की सुविधा और स्वच्छता के उद्देश्य से बनाया गया सामुदायिक शौचालय लंबे समय से कथित कब्जे की चपेट में है। भवन के भीतर चाय-नाश्ता, अंडा और बीड़ी-सिगरेट की दुकान संचालित किए जाने की बात कही जा रही है। दुकान भी अस्थायी रूप से नहीं, बल्कि व्यवस्थित तरीके से संचालित होने का दावा ग्रामीण कर रहे हैं।

‘जहां स्वच्छता की सुविधा मिलनी थी, वहां सज गया नाश्ते का काउंटर’

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन से जोड़कर कटाक्ष कर रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि जिस सरकारी भवन को सार्वजनिक शौचालय के रूप में इस्तेमाल होना था, वह दुकान में कैसे बदल गया और पंचायत के जिम्मेदारों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई?

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भवनों की नियमित निगरानी होती तो सामुदायिक शौचालय में लंबे समय तक व्यावसायिक गतिविधि संचालित करना संभव नहीं होता। मामले को लेकर सरपंच-सचिव की कार्यप्रणाली और पंचायत स्तर की निगरानी पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने कहा-कब्जा हटाकर शुरू कराएं शौचालय

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, कथित कब्जा हटाने और सामुदायिक शौचालय को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप आम जनता के लिए चालू कराने की मांग की है। साथ ही लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी की गई है।

इस संबंध में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल तिवारी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताः मंत्री श्री राजेश अग्रवाल लखनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

WhatsApp