Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबिकापुर में 19-20 सितंबर को सजेगा ऐतिहासिक अग्र महाकुंभ…..सामाजिक संवाद, योग, स्वास्थ्य, सम्मान, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का होगा विराट संगम….मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सांगठनिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में 19 एवं 20 सितंबर को अंबिकापुर में अग्र महाकुंभ-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि, समाजसेवी, उद्यमी, युवा एवं प्रतिभाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगी।
आयोजन का उद्देश्य समाज में सामूहिक चिंतन, सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य, सम्मान, संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों की सहभागिता रहेगी।
19 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित भव्य उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल करेंगे। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल , विधायक बसना संपत अग्रवाल, राष्ट्रीय संरक्षक सियाराम अग्रवाल सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।
महाकुंभ के पहले दिन अग्र-मंथन के माध्यम से समाज के वर्तमान और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सामाजिक एवं सांगठनिक मजबूती, नई पीढ़ी की भागीदारी, स्वास्थ्य, संस्कार और बदलते सामाजिक परिवेश जैसे विषयों पर मंथन होगा।
इसके बाद महिला अधिवेशन में महिला शक्ति, सामाजिक सहभागिता, संगठन में महिलाओं की भूमिका तथा भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। शाम को अग्र समाज के हास्य एवं व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसमें देश के जाने-माने कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
20 सितंबर को सुबह योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली से जुड़ा कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह 10 से 11:30 बजे तक खुला संवाद आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर विचार-विमर्श होगा। आयोजकों के अनुसार इस सत्र में एआई के उपयोग और सामाजिक परिवर्तन सहित वर्तमान समय की चुनौतियों और संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। इसके पश्चात स्वास्थ्य संबंधी विशेष सत्र में विशेषज्ञों द्वारा उपयोगी जानकारी दी जाएगी।
अग्र अलंकरण समारोह में प्रदेशभर की प्रतिभाओं का सम्मान होगा। अग्र महाकुंभ-2026 का संदेश
अग्र महाकुम्भ के संयोजक सुभाष गोयल व कन्हैयालाल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मुकेश गर्ग, मनोज अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक चिंतन से सशक्त संगठन और सशक्त संगठन से समर्थ समाज की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ना।
महाकुंभ का एक प्रमुख आकर्षण दशम अग्र अलंकरण

इसमें समाज की विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं और विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा, समाजसेवा, उद्यम, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह को विशेष गरिमा प्रदान करेगा।

Advertisement Box

परिवारोत्सव में रिश्तों और संस्कारों पर होगी चर्चा

20 की शाम को आयोजित परिवरोत्सव में मनीष बाघासिया सूरत के द्वारा परिवारोत्सव के रिश्तों, विश्वास, संस्कार और पीढ़ियों के बीच संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में पारिवारिक मूल्यों और बदलते दौर में रिश्तों को मजबूत बनाए रखने पर विचार साझा किए जाएंगे।
अग्र महाकुंभ को लेकर समाज में उत्साह

अग्र महाकुंभ-2026 को लेकर अग्रवाल समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति का कहना है कि यह केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की दिशा-दशा पर सामूहिक चिंतन, नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने और समाज को नई ऊर्जा देने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के पहुंचने की उम्मीद है। सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा एवं अग्रवाल सभा अंबिकापुर आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन से जुड़े छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन सहित सरगुजा अंचल के अग्रज व संस्थाओ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताः मंत्री श्री राजेश अग्रवाल लखनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

WhatsApp