Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शहर के सौंदर्यीकरण पर कलेक्टर सख्त, प्रतिदिन निरीक्षण कर कमियां दूर करने के निर्देश सेवा संकल्प, आवास और राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर ने की बिंदुवार समीक्षा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
सेवा सेतु शिविरों में मौके पर होगा समाधान, कलेक्टर ने दिए व्यापक प्रचार के निर्देश
ई-ऑफिस से बढ़ेगी पारदर्शिता, लंबित फाइलों का शीघ्र करें निपटारा: कलेक्टर

बलरामपुर, / कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में शहर के सौंदर्यीकरण, सड़कों की मरम्मत और सेवा संकल्प अभियान के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा के साथ सीएम हेल्पलाइन, ई-ऑफिस, प्रधानमंत्री आवास योजना, एग्रीस्टैक और राजस्व प्रकरणों की प्रगति का भी जायजा लिया गया।
बलरामपुर शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर पालिका परिषद बलरामपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और एसडीएम बलरामपुर को निर्देशित किया कि उनका अमला प्रतिदिन शहर का निरीक्षण करे, कमियों को चिन्हित करे और उनमें लगातार सुधार सुनिश्चित करे। शहर की सड़कों की स्थिति सुधारने, जल प्रबंधन और स्ट्रीट लाइटों के समुचित प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर मिल सके।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आंगन मिलन सेवा, सेवा मेरा योगदान, नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, देहदान और अन्नदान जैसी गतिविधियों के सुव्यवस्थित आयोजन पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक गतिविधि की जिम्मेदारी संबंधित नोडल विभाग की होगी, वहीं सहयोगी विभाग अपने अमले और संसाधनों के साथ समन्वय कर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
सेवा सेतु अभियान ‘‘सरकार आपके द्वार’’ के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा और विकासखंड में 10 से 15 ग्रामों के क्लस्टर बनाकर शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने शिविरों की रोस्टरवार तिथि, समय और स्थान तय कर ग्राम पंचायतों व नगरीय क्षेत्रों तक पूर्व सूचना पहुंचाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकाधिक नागरिक इनका लाभ उठा सकें। शिविरों में केंद्र सरकार की चिन्हित 26 प्रमुख योजनाओं सहित राज्य की हितग्राहीमूलक योजनाओं के विभागीय स्टॉल लगेंगे, जहां पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर समाधान होगा और राजस्व प्रकरण भी निराकृत किए जाएंगे।
अभियान की अन्य गतिविधियों की जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा के कार्यक्रम होंगे। इनमें महिलाओं, बच्चों और गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का सम्मान शामिल है। सेवा मेरा योगदान के तहत रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच, अंगदान संकल्प और नदी घाट स्वच्छता जैसे कार्यों में नागरिकों की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इनका विवरण माय भारत पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। कलेक्टर ने ‘‘मेरे सपनों का भारत’’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, 29 सितंबर को जिला मुख्यालय में होने वाले सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’’ रंगोली कार्यक्रम और 7 अक्टूबर की सेवा ज्योति कलश यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा। यात्रा के दौरान एम्बुलेंस सहित पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए।
सीएम हेल्पलाइन की बारीकी से समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने दो टूक कहा कि कोई भी आवेदन समय-सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए। अधिकारी आवेदन प्राप्त होते ही उसी दिन उसका अवलोकन करें और शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। ई-ऑफिस से फाइलों के निपटान की प्रगति पर उन्होंने कहा कि यह प्रणाली शासकीय कामकाज में पारदर्शिता और गति लाने के साथ फाइलों के निराकरण में लगने वाला समय भी कम करती है, इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी इसका प्रभावी उपयोग कर लंबित फाइलों का समयबद्ध निपटारा करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन के तहत निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने प्रगतिरत घरों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना बनाकर समय-सीमा तय करने और उसी के अनुरूप निर्माण की नियमित निगरानी करने को कहा, ताकि हितग्राहियों को शीघ्र पक्के मकान का लाभ मिल सके।
बैठक में एग्रीस्टैक बकेट क्लेम की गहन समीक्षा के साथ एग्रीस्टैक पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति पर भी चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। राजस्व मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम को राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर.एन. पाण्डेय, श्री प्रमोद गुप्ता, सर्व एसडीएम व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चंपारण्य, करीब 15 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार

सेवा संकल्प अभियान रू डांडगांव जलाशय में श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश जल संसाधन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान, अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता

WhatsApp