Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान के तहत सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित खेल के मैदान से युवाओं ने दिया एकता, अनुशासन और सद्भाव का संदेश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
फाइनल में खेलो इंडिया सेंटर को 2-0 से हराकर गंझाडाड़ की टीम बनी विजेता


अम्बिकापुर /
  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जनसहभागिता के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय राजीव गांधी महाविद्यालय, अम्बिकापुर के खेल मैदान में सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने खेल भावना के साथ आपसी सद्भाव, अनुशासन, टीम भावना और एकता का संदेश दिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर निगम अम्बिकापुर के सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन और सामूहिकता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया।

Advertisement Box

पांच टीमों ने दिखाया मैदान में दमखम
सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया सेंटर, दशमेश पब्लिक स्कूल, गंझाडाड़, सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल एवं लक्ष्य एकेडमी अम्बिकापुर सहित कुल पांच टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ मैदान में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला दशमेश पब्लिक स्कूल अम्बिकापुर और गंझाडाड़ की टीम के बीच खेला गया, जिसमें गंझाडाड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। विभिन्न मुकाबलों के बाद खेलो इंडिया सेंटर और गंझाडाड़ की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई।

गंझाडाड़ ने 2-0 से जीता फाइनल मुकाबला

फाइनल मुकाबले में गंझाडाड़ की टीम ने खेलो इंडिया सेंटर के विरुद्ध बेहतर तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। खेलो इंडिया सेंटर की टीम उपविजेता रही।

समापन अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से विजेता गंझाडाड़ और उपविजेता खेलो इंडिया सेंटर की टीम को स्मृति चिन्ह स्वरूप ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को जीवन में अपनाने और निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

सेवा संकल्प अभियान में खेलों के माध्यम से जनसहभागिता का संदेश
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न जनसहभागिता आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता भी इसी कड़ी का हिस्सा रही, जिसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, टीम भावना, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री राम कुमार, जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी श्री विकास सिंह, कन्या क्रीड़ा परिसर के खेल अधिकारी श्री आनंदधर दीवान सहित खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चंपारण्य, करीब 15 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार

सेवा संकल्प अभियान रू डांडगांव जलाशय में श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश जल संसाधन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान, अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता

WhatsApp