Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय को मिले पांच राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में विश्वविद्यालय, संस्था और स्वयंसेवकों का चयन, सरगुजा संभाग का बढ़ाया गौरव

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले ने दी बधाई, कहा-स्वयंसेवकों का समर्पण राष्ट्र निर्माण की नींव

अम्बिकापुर /  संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, अम्बिकापुर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2025-26 के लिए जारी चयन सूची में विश्वविद्यालय से संबंधित संस्थाओं एवं एन एस एस स्वयंसेवकों को विभिन्न श्रेणियों में कुल पांच पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया है।

विश्वविद्यालय स्तर की श्रेणी में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, अम्बिकापुर को राज्य चयन सूची में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। संस्था (इकाई) स्तर पर सरगुजा जिले के सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, अम्बिकापुर का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है। वहीं एन एस एस स्वयंसेवक स्तर (महाविद्यालय) की श्रेणी में राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर के श्री शिवम शर्मा तथा शासकीय राम भजन राय एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर नगर की कु. नेहा यादव का चयन हुआ है। एन एस एस स्वयंसेवक स्तर (विद्यालय) में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अधिना, सलका, सूरजपुर की कु. मीना राजवाड़े का चयन किया गया है।

Advertisement Box

24 सितम्बर को रायपुर में होगा सम्मान समारोह
राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर 24 सितम्बर 2026 को पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार, जी.ई. रोड, रायपुर में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में चयनित संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा।

158 इकाइयों के माध्यम से छह जिलों में संचालित हैं रासेयो की गतिविधियां
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के अंतर्गत कुल 158 इकाइयां कार्यरत हैं। इनमें महाविद्यालय एवं विद्यालय स्तर की इकाइयां शामिल हैं, जो सरगुजा संभाग के छह जिलों में संचालित हैं। इन इकाइयों के माध्यम से स्वयंसेवक समाजसेवा, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले ने सभी पुरस्कार विजेताओं, कार्यक्रम अधिकारियों, प्राचार्यों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों का समर्पण राष्ट्र निर्माण की नींव है। यह उपलब्धि एन एस एस स्वयंसेवकों और प्रभारियों के कठिन परिश्रम, समाजसेवा के प्रति निष्ठा एवं अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्र निर्माण और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस.एन. पाण्डेय ने भी चयनित संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस उपलब्धि को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे सामाजिक कार्यों और समर्पण का परिणाम बताया। जिला संगठक श्री खेमकरण अहिरवार ने भी सभी चयनित एन एस एस स्वयंसेवकों एवं संस्थाओं को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चंपारण्य, करीब 15 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार

सेवा संकल्प अभियान रू डांडगांव जलाशय में श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश जल संसाधन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान, अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता

WhatsApp