बलरामपुर / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। ऐसी ही एक कहानी है जिले की निवासी श्रीमती नेहा गुप्ता की, जिनके लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृत्व के दौरान आर्थिक सहारा बनी। योजना के तहत उन्हें पहली संतान के जन्म पर 5,000 तथा दूसरी संतान के रूप में बालिका के जन्म पर 6,000, कुल 11,000 की सहायता राशि प्राप्त हुई।
नेहा बताती हैं कि इस राशि का उपयोग उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और स्वयं की देखभाल में
किया, जिससे परिवार पर आर्थिक बोझ कम हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रति उनके सेवा और समर्पण भाव का ही परिणाम है कि आज माताओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य की चिंता शासन स्तर पर की जा रही है। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को वित्तीय सहायता देने वाली यह योजना जिले में मातृ-शिशु कल्याण को नई मजबूती दे रही है।










