Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरगुजा में फिर बिगड़ेगा मौसम, 26-27 सितंबर को तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

पांच दिनों तक बादलों का डेरा, रोज हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश; तेज हवा से धान की फसल गिरने और निचले खेतों में जलभराव की आशंका

किसानों को चेतावनी—गरज-चमक के दौरान खेतों में न करें काम, पेड़ और बिजली के खंभों से रहें दूर

Advertisement Box

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में आगामी पांच दिनों तक मौसम बदला हुआ रह सकता है। 23 से 27 सितंबर के बीच आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर 26 और 27 सितंबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ने के साथ गरज-चमक, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे देखते हुए किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

कृषि मौसम विज्ञान इकाई, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र अंबिकापुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 25 सितंबर के दौरान प्रतिदिन करीब 9 से 12 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। वहीं 26 और 27 सितंबर को बारिश बढ़कर प्रतिदिन लगभग 17 से 23 मिलीमीटर तक पहुंचने की संभावना है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता 65 से 96 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

तेज हवा से धान की फसल गिरने का खतरा

मौसम संबंधी जानकारी देते हुए कृषि मौसम विज्ञान इकाई के अनुसंधान सहायक यमलेश निषाद ने बताया कि 26 और 27 सितंबर को गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। इसका असर धान सहित खेतों में खड़ी खरीफ फसलों पर पड़ सकता है। तेज हवा से फसल गिरने की आशंका है। निचले और कम जल निकासी वाले खेतों में पानी भर सकता है। लगातार नमी बने रहने से धान एवं अन्य फसलों में रोगों का प्रकोप भी बढ़ सकता है।

खेतों में पानी जमा न होने दें किसान

क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के सह संचालक अनुसंधान डॉ. के.एल. पैकरा ने किसानों को खेतों में अतिरिक्त पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी है। इसके लिए नालियों एवं जल निकासी मार्गों को साफ रखने को कहा गया है। जो फसलें कटाई योग्य हो गई हैं, उनकी मौसम साफ रहने के दौरान जल्द कटाई कर उपज को सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।

बारिश, तेज हवा और गरज-चमक के दौरान कीटनाशक, फफूंदनाशक एवं उर्वरकों का छिड़काव नहीं करने को कहा गया है। अधिक नमी की स्थिति में किसान फसलों पर रोग और कीटों की नियमित निगरानी करें।

बिजली चमके तो खुले खेत से तुरंत निकलें

किसानों को विशेष रूप से आकाशीय बिजली को लेकर सावधान किया गया है। गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में काम नहीं करने, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने तथा सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है। पशुओं को भी खुले स्थानों से हटाकर सुरक्षित जगह पर रखने को कहा गया है।

कृषि मौसम विज्ञान इकाई ने किसानों से अपील की है कि मौसम की जानकारी लेकर ही कृषि कार्य करें, खेतों में जल निकासी बनाए रखें और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चंपारण्य, करीब 15 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार

सेवा संकल्प अभियान रू डांडगांव जलाशय में श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश जल संसाधन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान, अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता

WhatsApp