Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डबरी से सिंचाई को मिला सहारा, मछली पालन बना अतिरिक्त आय का जरिया उमेश प्रसाद गुप्ता की भूमि पर डबरी निर्माण से जल संरक्षण के साथ खेती को मिली सुविधा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
मत्स्य बीज मिलने से शुरू किया मछली पालन, अब बेहतर आमदनी की जगी उम्मीद

अम्बिकापुर /  सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण परिवारों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, सिंचाई की सुविधा और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। ऐसी ही सेवा की कहानी हितग्राही उमेश प्रसाद गुप्ता की है, जिनकी निजी भूमि पर डबरी निर्माण होने से खेती के लिए सिंचाई का साधन उपलब्ध हुआ है। इसके साथ ही मत्स्य बीज मिलने से उन्होंने मछली पालन भी शुरू किया है, जिससे भविष्य में अतिरिक्त आय की उम्मीद जगी है।

अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बकिरमा के रहने वाले उमेश प्रसाद गुप्ता बताते हैं कि पहले उनकी भूमि पर सिंचाई का पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं था। पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण खेती के कार्य में परेशानी होती थी। ग्रामीण रोजगार योजना के तहत उनकी भूमि पर डबरी निर्माण के लिए 3 लाख   रुपए की राशि स्वीकृत हुई और डबरी की खुदाई का कार्य पूरा किया गया। डबरी बनने से अब खेत में पानी की उपलब्धता बढ़ने के साथ सिंचाई के लिए भी एक स्थायी साधन मिला है।

Advertisement Box

डबरी में मछली पालन से आय बढ़ाने की तैयारी
डबरी निर्माण का लाभ केवल सिंचाई तक सीमित नहीं रहा। उमेश को मत्स्य पालन के लिए मत्स्य विभाग से मछली बीज भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने डबरी में मत्स्य बीज डालकर मछली पालन की शुरुआत कर दी है। उनका कहना है कि मछलियां तैयार होने के बाद बिक्री से अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होगी। इससे खेती के साथ परिवार के लिए आय का एक और माध्यम विकसित होगा।

उन्होंने बताया कि अपनी ही भूमि पर बनी डबरी से अब एक ओर सिंचाई की सुविधा मिली है, वहीं दूसरी ओर उसी जल संरचना का उपयोग मछली पालन के लिए किया जा रहा है। इससे उपलब्ध संसाधन का बेहतर उपयोग होने के साथ आजीविका के अवसर भी बढ़े हैं।

“सिंचाई का साधन मिला, मछली पालन से होगी अतिरिक्त आय”
हितग्राही उमेश प्रसाद गुप्ता ने योजना से मिले लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले उनके पास सिंचाई का साधन नहीं था। अब डबरी का निर्माण पूरा हो चुका है और मछली पालन के लिए मत्स्य बीज भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मछली पालन से आने वाले समय में लाभ मिलेगी और इससे परिवार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उमेश ने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिल रहा संबल
डबरी जैसी जल संरचनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल के संरक्षण के साथ खेतों में सिंचाई की उपलब्धता बढ़ाने में उपयोगी साबित हो रही हैं। वहीं इन जल संरचनाओं में मत्स्य पालन जैसी आजीविका गतिविधियों को जोड़ने से हितग्राहियों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर भी तैयार हो रहे हैं। उमेश प्रसाद गुप्ता की कहानी बताती है कि जल संरक्षण, खेती और आजीविका को एक साथ जोड़कर ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में योजनाओं का लाभ जमीन पर बदलाव का माध्यम बन रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चंपारण्य, करीब 15 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार

सेवा संकल्प अभियान रू डांडगांव जलाशय में श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश जल संसाधन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान, अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता

WhatsApp