Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गर्भावस्था में निशा को मिला आर्थिक संबल मातृत्व के महत्वपूर्ण समय में पोषण और स्वास्थ्य की चिंता हुई कम, योजना की सहायता बनी सहारा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
निशा ने कहाकृयोजना से खान-पान और स्वास्थ्य देखभाल में मिली मदद
 

अम्बिकापुर /  मातृत्व के दौरान महिलाओं को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता जरूरत के समय परिवारों के लिए उपयोगी सहारा बन रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सहायता से वे अपने और शिशु के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ऐसी ही “सेवा की कहानी” अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कतकालो की श्रीमती निशा की है, जिन्हें योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता ने गर्भावस्था के दौरान संबल दिया।

पहली गर्भावस्था में मिली 5 हजार रुपए की सहायता
निशा बताती हैं कि पहली बार गर्भवती होने पर उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी और लाभ मिला। योजना के तहत उन्हें कुल 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दो किस्तों प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने खान-पान, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में किया।

Advertisement Box

गर्भावस्था के दौरान मां का पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य देखभाल मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए महत्वपूर्ण होती है। निशा के लिए योजना से मिली राशि ने इसी महत्वपूर्ण समय में आर्थिक चिंता को कम करने में मदद की। उन्होंने बताया कि सहायता मिलने से पौष्टिक खान-पान की व्यवस्था करने में सुविधा हुई और अपने स्वास्थ्य के साथ बच्चे की सेहत का ध्यान रखने में भी सहयोग मिला।

“गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत मददगार है योजना”

अपने अनुभव साझा करते हुए निशा ने कहा, पहली बार गर्भवती होने पर मुझे आंगनबाड़ी के माध्यम से 5 हजार रुपए की सहायता दो किस्तों में मिली। इस पैसे से मेरे खान-पान में सुविधा हुई। यह सहायता मेरे और मेरे बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बहुत काम आई। गर्भवती महिलाओं के लिए यह बहुत मददगार है। उन्होंने योजना से मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिल रहा संबल
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के महत्वपूर्ण समय में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को प्रोत्साहित करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पात्र महिलाओं तक योजना की जानकारी पहुंचाने और उन्हें लाभ से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

निशा की कहानी बताती है कि समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता किस तरह गर्भावस्था के दौरान पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहायक बनीं है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चंपारण्य, करीब 15 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार

सेवा संकल्प अभियान रू डांडगांव जलाशय में श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश जल संसाधन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान, अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता

WhatsApp