Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

11.40 लाख रेलकर्मियों को त्योहार से पहले मिलेगा बोनस, खाते में आएंगे अधिकतम ₹17,951

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

केंद्र सरकार ने 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस को दी मंजूरी; भुगतान पर खर्च होंगे 2,009.61 करोड़ रुपये

सूरजपुर (विनय पाण्डेय)। दुर्गा पूजा और दशहरा से पहले देशभर के रेल कर्मचारियों को बोनस का तोहफा मिलेगा। केंद्र सरकार ने गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) के भुगतान को मंजूरी दे दी है। इससे करीब 11 लाख 40 हजार 770 कर्मचारियों को लाभ होगा। बोनस पर कुल 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पात्र कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा। इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये तय की गई है। रेलवे हर साल दुर्गा पूजा और दशहरा से पहले कर्मचारियों को यह बोनस देता है। इस बार की मंजूरी से कर्मचारियों और उनके परिवारों को त्योहार के दौरान आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
बोनस का लाभ ट्रैक मेंटेनेंस कर्मियों, लोको पायलटों, ट्रेन मैनेजरों (गार्ड), स्टेशन मास्टरों, सुपरवाइजरों, तकनीशियनों, तकनीशियन सहायकों, पॉइंट्समैन और मंत्रालयिक कर्मचारियों सहित ग्रुप ‘सी’ के पात्र कर्मचारियों को मिलेगा।

Advertisement Box

रिकॉर्ड माल ढुलाई और यात्री परिवहन के लिए प्रोत्साहन

उत्पादकता-आधारित बोनस का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना और रेलवे की कार्यक्षमता को मजबूत करना है। सरकार के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारतीय रेलवे ने 1,670 मिलियन टन माल की रिकॉर्ड ढुलाई की और करीब 7.41 अरब यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। इस प्रदर्शन में रेल कर्मचारियों के योगदान को देखते हुए बोनस भुगतान को मंजूरी दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp