Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं जल कुमारी, सालाना दो लाख रुपये तक पहुंची आमदनी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
महज 1500 रुपये से शुरू किया सूअर पालन, आज किराना दुकान, आटा-धान चक्की और बकरी पालन से संवार रहीं परिवार की आर्थिक स्थिति
समूह से 70 हजार रुपये का ऋण लेकर बढ़ाया स्वरोजगार, बच्चों को दिला रहीं बेहतर शिक्षा

अम्बिकापुर /    स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। इसकी प्रेरक मिसाल हैं जल कुमारी, जिन्होंने महज 1500 रुपये से सूअर पालन शुरू कर आज अपनी सालाना आमदनी डेढ़ से दो लाख रुपये तक पहुंचा दी है। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली जल कुमारी अब किराना दुकान, आटा-धान चक्की, सूअर एवं बकरी पालन जैसी आजीविका गतिविधियों से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।

’समूह से जुड़कर बचत की शुरुआत, स्वरोजगार को मिली नई दिशा’
जल कुमारी बताती हैं कि पहले परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। उन्हें बैंकिंग प्रक्रिया और बचत की जानकारी भी नहीं थी। 16 मार्च 2013 को स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने नियमित बचत शुरू की। समूह से मिले 1500 रुपये से सूअर पालन का व्यवसाय प्रारंभ किया, जिससे वर्तमान में सालाना लगभग 30 से 35 हजार रुपये की आमदनी हो रही है।

Advertisement Box

इसके बाद उन्होंने समूह के माध्यम से 70 हजार रुपये का ऋण लेकर किराना दुकान शुरू की तथा आटा चक्की और धान चक्की स्थापित की। अतिरिक्त आय के लिए दो बकरियों से बकरी पालन की शुरुआत की। आज उनके पास 17 से 18 बकरियां हैं, जिनसे सालाना लगभग 25 से 30 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है।

’आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवार के जीवन में आया बदलाव’
जल कुमारी के अनुसार विभिन्न आजीविका गतिविधियों से अब उनकी कुल वार्षिक आमदनी लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला पा रही हैं। समूह से जुड़ने के बाद उनमें बचत, बैंकिंग और व्यवसाय संचालन के प्रति आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए जल कुमारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ समाज में नई पहचान मिल रही है। उनकी सफलता छोटी बचत और स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण की प्रेरक उदाहरण है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp