Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अनुपयोगी पुल निर्माण पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, जनपद सीईओ को 10 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

जशपुरनगर / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विकासखंड दुलदुला के विभिन्न ग्रामों में सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की उपयोगिता, गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अनुपयोगी एवं अपूर्ण निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने लापरवाही के मामलों में जांच तथा नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री व्यास ने ग्राम आँवरापानी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत केंद खमन पहुंच मार्ग पर निर्मित आरसीसी पुलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल की उपयोगिता को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य से अपेक्षित उपयोगिता सुनिश्चित नहीं हो रही है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को पुल निर्माण की आवश्यकता, उपयोगिता एवं कार्य की स्थिति की जांच कर 10 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत कस्तूरा में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्माणाधीन कस्तूरा से सरायटोली मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कस्तूरा में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम के कार्य का भी निरीक्षण किया। मैदान की लंबाई-चौड़ाई और उपलब्ध स्थान को निर्धारित उपयोग के अनुरूप पर्याप्त नहीं पाए जाने पर उन्होंने कार्य को निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की योजना बनाते समय उपयोगिता, आवश्यक आकार और निर्धारित मानकों का ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि शासकीय राशि का सदुपयोग हो सके।
कलेक्टर श्री व्यास ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क, पुल-पुलिया एवं अन्य अधोसंरचना निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। किसी भी निर्माण कार्य को स्वीकृत करने और पूर्ण कराने से पहले उसकी वास्तविक आवश्यकता, उपयोगिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जहां अनियमितता या लापरवाही सामने आए, वहां नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp