Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क पर बंधी रस्सी बनी मौत का फंदा, बुलेट सवार फैजान की गई जान….जगराते के लिए रास्ता रोकने बांधी थी रस्सी; साथी समीर घायल, आयोजन समिति के सदस्यों पर एफआईआर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। जयस्तंभ चौक पर शुक्रवार देर रात सड़क पर बंधी रस्सी में फंसकर बुलेट सवार युवक फैजान आलम की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी समीर भी घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। समीर का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, जयस्तंभ चौक स्थित दुर्गा पंडाल के पास जगराते का आयोजन किया गया था। इसके लिए जयस्तंभ चौक से अग्रसेन चौक के बीच आवागमन रोकने सड़क के दोनों ओर बांस गाड़कर मोटी रस्सी बांधी गई थी। आगे यातायात विभाग की बैरिकेडिंग भी लगाई गई थी। मायापुर निवासी फैजान अपने साथी समीर के साथ बुलेट से अग्रसेन चौक की ओर से जयस्तंभ चौक पहुंचा। बताया गया कि अंधेरे में सड़क पर बंधी रस्सी दिखाई नहीं दी और बाइक उससे टकरा गई। रस्सी फैजान के गले में फंस गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।
परिजनों ने आरोप लगाया कि रस्सी बांधने की जगह पर्याप्त रोशनी और उचित बैरिकेडिंग नहीं थी। फैजान के भाई ने टेंट का बांस टूटकर गिरने और उससे जुड़े बिजली के तार से करंट लगने की बात भी कही है। पुलिस ने करंट लगने के इस आरोप की पुष्टि नहीं की है।हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने जगराता बंद कराया। परिजन और मुस्लिम समुदाय के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस ने आयोजन समिति के सुरेश कन्नौजिया, संदीप अग्रवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 125(ए) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

आजीविका डबरी से  लरंग   सहाय को मिला मछली पालन का सहारा, 15 से 20 हजार रुपये की मछली बेचकर अर्जित की आय खेत में डबरी निर्माण से खुली अतिरिक्त आमदनी की राह, मछली पालन से परिवार की आजीविका को मिल रही मजबूती

महतारी वंदन योजना से शिमला देवी के किराना व्यवसाय को मिला आर्थिक संबल, दुकान संचालन में मिल रही सहायता’ हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से छोटी-छोटी आर्थिक जरूरतों को पूरा करना हुआ आसान

WhatsApp