Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी…… घर वालो को परेशान करता था इसलिए उतार दिया मौत के घाट,दो दिन बाद खुद लगा ली फांसी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सूरजपुर।  ग्राम सोनपुर बरपारा निवासी जयलाल सिंह ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.10.2026 के रात्रि में पुत्र नाहर सिंह का पता नहीं चल रहा था कि दिनांक 12.10.26 को सुबह गांव के लोगों के द्वारा बताया गया कि लड़का नाहर सिंह का लाश खेेत के पास नीचे नाला के पानी में पड़ा हुआ है सिर में चोट का निशान है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सिर में हथियार से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 760/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने हत्या के मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर मामले का जल्द खुलासा करने पुलिस टीम गठित कर लगाया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम लगातार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच ग्राम सोनपुर निवासी बालगोविन्द सिंह के द्वारा अपने खेत में स्थित पेड़ में फांसी लगा लिया है।
ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर मृतक बालगोविन्द की पत्नी व पुत्री ने बताया कि नाहर सिंह परेशान करता था जिससे परिवार वाले तंग रहते थे इस बात को बालगोविन्द कई बार बोला था कि नाहर सिंह को मारकर खत्म कर दूंगा। मृतक नाहर सिंह एवं बाल गोविन्द घर के पास बैठे थे और बात कर रहे थे इसी दौरान नाहर सिंह के द्वारा पत्नी व बेटा को फोन कर घर कब आओगे पूछा गया। इसके बाद नाहर सिंह वहां से अपने घर चला गया, कुछ देर बार बालगोविन्द घर आया और टांगी लेकर निकला था और 1 घंटे के बाद घर वापस आया और सुबह लेट से सोकर उठा और गुमशुम रहने लगा था। मृतक नाहर सिंह का बॉडी मिलने के बाद वह शव देखने गया था जहां पुलिस को देखकर घर वापस आ गया और अपनी पत्नी को बोला कि नाहर सिंह को मार कर खत्म कर दिया हूं तुम लोग को अब कोई परेशान नहीं करेगा, मैं अपना काम कर दिया हॅू, उपचार कराने जा रहा हूॅ बोलकर निकला। दूसरे दिन बालगोविन्द का शव खेत के पास स्थित पेड़ में फांसी लगा हालत में मिला। मृतक नाहर सिंह का भाई तान सिंह ने भी बताया कि कुछ दिन पूर्व बालगोविन्द उसे भी बोला था कि तेरा भाई परेशान कर दिया है।
विवेचना में पाया गया कि नाहर सिंह की हत्या बालगोविन्द के द्वारा टांगी से सिर में मारकर किया और स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मामले में घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त किया गया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व सीएसपी बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में निरीक्षक रूपेश कुंतल, चौकी प्रभारी बसदेई रघुवंश सिंह, एएसआई वरूण तिवारी, अमरेश सिंह, आरक्षक महेन्द्र सिंह, निलेश जायसवाल, देवदत्त दुबे, महिला आरक्षक पूजन सिंह व सैनिक अनिल विश्वकर्मा सक्रिय रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

आजीविका डबरी से  लरंग   सहाय को मिला मछली पालन का सहारा, 15 से 20 हजार रुपये की मछली बेचकर अर्जित की आय खेत में डबरी निर्माण से खुली अतिरिक्त आमदनी की राह, मछली पालन से परिवार की आजीविका को मिल रही मजबूती

महतारी वंदन योजना से शिमला देवी के किराना व्यवसाय को मिला आर्थिक संबल, दुकान संचालन में मिल रही सहायता’ हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से छोटी-छोटी आर्थिक जरूरतों को पूरा करना हुआ आसान

WhatsApp