Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण की ओर बढ़े किसान, धान की जगह एक एकड़ में की अदरक की खेती

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
कृषक उन्नति योजना के तहत 15 हजार रुपये की मिलेगी प्रोत्साहन राशि, खेती की लागत कम करने में मिलेगी सहायता
कृषि विभाग के मार्गदर्शन से अपनाई वैकल्पिक फसल, अदरक की अच्छी पैदावार की उम्मीद से उत्साहित किसान

अम्बिकापुर  / किसानों को परंपरागत धान की खेती के साथ अन्य लाभकारी फसलों की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना के माध्यम से फसल विविधीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि किसानों को वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। इसी कड़ी में अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम दरिमा निवासी किसान सुनील कुमार सिंह ने इस वर्ष धान की जगह एक एकड़ खेत में अदरक की खेती कर फसल विविधीकरण की दिशा में कदम बढ़ाया है।

किसान सुनील कुमार सिंह बताते हैं कि पिछले वर्ष उन्होंने अपने खेत में धान की खेती की थी, लेकिन इस बार कृषि विभाग के ग्राम सेवक से कृषक उन्नति योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अदरक की खेती करने का निर्णय लिया। उन्होंने एक एकड़ भूमि में अदरक लगाया है। वर्तमान में फसल की स्थिति अच्छी है, जिससे उन्हें बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।

Advertisement Box

प्रोत्साहन राशि से खेती की लागत में मिलेगी राहत
सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत पात्रता अनुसार उन्हें एक एकड़ में फसल विविधीकरण करने पर 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह राशि प्राप्त होने पर अदरक की खेती में किए गए खर्च की भरपाई करने में सहायता मिलेगी। इससे खेती की लागत का आर्थिक बोझ कम होगा।

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के ग्राम सेवक द्वारा योजना की जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने से उन्हें धान के स्थान पर दूसरी फसल लगाने का प्रोत्साहन मिला। अदरक की फसल अच्छी होने से वे अपने निर्णय से संतुष्ट हैं। उनका मानना है कि फसल उत्पादन के साथ प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलने से खेती अधिक लाभकारी हो सकती है।

परंपरागत खेती से आगे बढ़कर अपनाई नई फसल
सुनील कुमार सिंह का कहना है कि किसानों को खेती में नई संभावनाओं को अपनाने के लिए कृषि विभाग का मार्गदर्शन उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले वे धान की खेती करते थे, लेकिन इस वर्ष अदरक की खेती का अनुभव अच्छा रहा है। फसल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्हें अच्छी पैदावार की उम्मीद है।

किसान सुनील कुमार सिंह ने कृषक उन्नति योजना के तहत प्रोत्साहन राशि मिलने और खेती के लिए मिले मार्गदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को धान के स्थान पर अन्य फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने की पहल फसल विविधीकरण को गति दे रही है, जिससे किसान परंपरागत खेती के साथ नई फसलों की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

आजीविका डबरी से  लरंग   सहाय को मिला मछली पालन का सहारा, 15 से 20 हजार रुपये की मछली बेचकर अर्जित की आय खेत में डबरी निर्माण से खुली अतिरिक्त आमदनी की राह, मछली पालन से परिवार की आजीविका को मिल रही मजबूती

महतारी वंदन योजना से शिमला देवी के किराना व्यवसाय को मिला आर्थिक संबल, दुकान संचालन में मिल रही सहायता’ हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से छोटी-छोटी आर्थिक जरूरतों को पूरा करना हुआ आसान

WhatsApp